Rajasthan Weather Update: कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा राजस्थान, सीकर में पारा 4 डिग्री से नीचे लुढ़का, कुछ दिन और छाए रहेंगे बादल

Rajasthan Board Exam: सीकर और चूरू में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Rajasthan weather today: राजस्थान में घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी.

राजस्थान में इन दिनों सर्दी ने कहर बरपा रखा है. घने कोहरे से कई जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई है. ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन और बढ़ रही है. हालांकि बुधवार को कई जिलों में थोड़ी धूप निकलने से थोड़ी राहत महूसस हुई. धौलपुर में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है. यहां न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सीकर में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है. श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिले में घना कोहरा छा गया है जिससे विजिबिलिटी कम हुई. हालांकि कोहरा छाने से किसानों को फायदा होगा.

वहीं सीकर जिले के फतेहपुर में तो पारा माइनस में चला गया. आज गुरुवार तापमान माइनस 1.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही के माउंट आबू के बाद फतेहपुर दूसरी जगह है, जहां पारा माइनस में गया है. 

Advertisement

पहाड़ में बर्फ पड़ी तो सर्द हुआ रेगिस्तान 

गौरतलब है पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी का असर अब मैदानी ओर रेगिस्तान के इलाक़ों में साफ़तौर पर नज़र आ रहा है, जिससे राजस्थान के रेगिस्तान में भी सर्दी ने जीवन की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है. ऐसे में कोहरे की चादर में रेगिस्तान पूरी तरह से समा गया है. वहीं हाईवे पर भी विज़िबिलिटी काफ़ी कम है.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा जारी है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

जिससे जीवन की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है और चारों और कोहरे के चलते सड़क पर गाड़ियां रेंगती रेंगती हुई नजर आ रही हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा राजस्थान, सीकर में पारा 4 डिग्री से नीचे लुढ़का, कुछ दिन और छाए रहेंगे बादल