Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी, ओलों के साथ बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में 18 से 20 मार्च तक मौसम बदलने वाला है. IMD ने जोधपुर से जयपुर तक तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. साथ की किसानों के लिए जरूरी सलाह भी दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी, 7 संभागों में आंधी-बारिश और ओलों की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
IANS

IMD Alert Rajasthan: राजस्थान के आसमान पर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है, जिससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ राज्य की फिजां बिगाड़ने को तैयार है. 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत का दोहरा रूप देखने को मिलेगा, जहां चिलचिलाती धूप के बीच अचानक तेज मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा.

इन संभागों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

इस मौसमी बदलाव की शुरुआत 18 मार्च से होने जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में महसूस किया जाएगा. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में इस दौरान फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा.

Advertisement

तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी

असली हलचल 19 और 20 मार्च को देखने को मिलेगी, जब यह विक्षोभ अपने चरम पर होगा. इस दौरान जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी मौसम उग्र हो सकता है. विभाग ने आशंका जताई है कि इन दो दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में ओलावृष्टि (Olavrishti) से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

अनाज को ढकने का इंतजाम करें किसान: IMD

बिगड़ते हालात को देखते हुए IMD ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों और मंडियों में खुले में रखे अनाज पर संकट मंडरा रहा है. प्रशासन ने भी सख्त हिदायत दी है कि किसान अपने अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें या तिरपाल से ढकने का इंतजाम करें, ताकि बारिश और ओलों से होने वाले नुकसान को समय रहते टाला जा सके.

ये भी पढ़ें:- पंचायत चुनाव में आरक्षण क्यों बन रहा है रोड़ा? TSP में आरक्षण की सियासत तेज... बदला पूरा सियासी समीकरण