राजसमंद में एनएच-8 के पास मिला मादा लेपर्ड का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

Rajasthan news: राजसमंद के केलवा थाना सर्कल में एनएच-8 पर एक 3 से 4 साल की मादा का शव सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasmand Female leopard Dies: राजसमंद के केलवा थाना इलाके में NH-8 गोमती-उदयपुर फोरलेन पर मोखमपुरा के पास एक मादा तेंदुए का शव मिला.गांव वालों ने सड़क किनारे मिले इस शव की जानकारी वन विभाग  को हेल्पलाइन नंबर पर दी, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया.

पोस्मार्टम के लिए शव को नर्सरी भिजवाया

हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर मादा लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर पिपरड़ा स्थित नर्सरी में भिजवाया.

Advertisement

सड़क किनारे पड़ा था मादा लेपर्ड का शव

रेंजर लादू लाल शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि राजसमंद से केलवा जाने वाली सड़क किनारे एक मादा तेंदुए का शव पड़ा है. पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नर्सरी भेजा गया, जहां जानवरों के डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया.

मादा लेपर्ड के शव का अंतिन संस्कार कर दिया गया
Photo Credit: NDTV

सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

प्रारंभिक जांच में सामने आया मृत लेपर्ड की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष  की थी. उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई थी. आगे की कार्रवाई को लेकर रेंजर शर्मा ने जानकारी दी की नियमानुसार मादा लेपर्ड के शव का अंतिन संस्कार कर दिया गया है.

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी जांच

 पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही  मादा लेपर्ड की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. जिसके बाद ही आगे की जांच की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रारंभिक जांच से ये कयास लगाए जा रहे है कि मादा लेपर्ड पानी की तलाश में सड़क पर आ गई होगी, जिससे कारण यह दुखद हादसा घटित हुआ.

यह भी पढ़ें:  Child Marriage in Bundi: 'हमें कहा नए घर जा रहे हैं पर'....बूंदी में आखातीज पर प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह, बचाया 7 मासूमों का बचपन