Rajya Sabha Elections 2026: राजस्थान में कौन होगा राज्यसभा का दावेदार? तीनों सीटों के लिए बीजेपी का पैनल तैयार

इस बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भाजपा रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया.

राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मंथन शुरू हो गया है. अगले महीने जून में तीनों सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजस्थान बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक शनिवार (17 मई) को हुई. संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा सीटों के दावेदारों का पैनल तैयार किया है, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. संगठन के लिहाज से भी यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भाजपा रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है.

सीएम, केंद्रीय मंत्री शेखावत और राजे भी रहीं मौजूद

जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मीटिंग के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी भी मौजूद रहीं.

Advertisement

इसके अलावा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. जयपुर में मौजूद नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया. जबकि प्रदेश से बाहर के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. 

बूथ स्तर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर

बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की गई. ग्राम चौपाल अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है. वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः भोजशाला के बाद अजमेर के 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' में भी विवाद गहराया! हनुमान चालीसा के पाठ की उठी मांग