हैरतअंगेज! मछली की पोती 'शक्ति' ने मगरमच्छ को बनाया निवाला, रणथंभौर में दिखा बाघिन का खूंखार रूप

Rajasthan News: रणथंभौर नेशनल पार्क के ज़ोन 4 में बाघिन T-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार कर सबको हैरान कर दिया. देखें तस्वीरों के जरिए कैसे पानी के शिकारी को बाघिन ने मात दी .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मगरमच्छ का शिकार करती हुई बाघिन शक्ति
NDTV

Tiger vs Crocodile Fight viral pic: सवाई माधोपुर में मौजूद रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट के लिए आज (रविवार) का दिन बहुत ही रोमांचक रहा. सफारी के दौरान उन्हें एक बहुत ही दुर्लभ वाइल्डलाइफ़ नजारा देखने को मिला, जिसने न सिर्फ वाइल्डलाइफ़ लवर्स और टूरिस्ट्स को रोमांचित कर दिया, बल्कि वे इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए. रणथंभौर नेशनल पार्क के ज़ोन नंबर 4 के जामुन देह इलाके में शक्ति नाम की बाघिन T-111 ने अपना अद्भुत शिकार के परिचय देते हुए एक मगरमच्छ का शिकार किया. जिसे देखकर उसकी दादी 'बाघिन मछली' की याद आ गई.

मगरमच्छ मिनटों में बना शक्ति का निवाला
Photo Credit: NDTV

पानी के किनारे आते ही मगरमच्छ मिनटों में बना शक्ति का निवाला

आमतौर पर मगरमच्छों को पानी में सबसे खतरनाक और ताकतवर शिकारी माना जाता है, लेकिन इस बार रणथंभौर की जान शक्ति ने बाजी मार ली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टूरिस्ट सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी पर निकले थे. तभी उन्होंने देखा कि बाघिन शक्ति पानी के किनारे इंतज़ार कर रही है. कुछ ही पलों में उसने बिजली की तेजी से पानी के राजा मगरमच्छ पर हमला किया और उसे पानी में ही दबोच लिया. यह पूरा सीन इतना अचानक और रोमांचक था कि वहां मौजूद लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं.

Advertisement

मगरमच्छ को जबड़ों में पकड़कर चट्टानों पर खींचा
Photo Credit: NDtv

मगरमच्छ को अपने जबड़ों में पकड़कर चट्टानों पर खींचा

 शिकार करने के बाद, बाघिन शक्ति ने मगरमच्छ को अपने जबड़ों में पकड़कर चट्टानों पर खींचकर अपनी ताकत दिखाई. यह नज़ारा बेहद रोमांचक था जो बहुत कम देखने को मिलता है, क्योंकि टूरिस्ट को बाघिन को मगरमच्छ का शिकार करते हुए बहुत कम देखने को मिलता है, पूरी घटना को वहां मौजूद टूरिस्टों ने कैमरे में कैद कर लिया.

बाघिन शक्ति दिलाती है बाघिन मछली की याद
Photo Credit: NDTV

बाघिन की ताकत, स्ट्रैटेजी और कॉन्फिडेंस को दिखाती है

बाघिन शक्ति के इस तरह के शिकार के बारे में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह घटना बाघिन की ताकत, स्ट्रैटेजी और कॉन्फिडेंस को दिखाती है. यह भी दिखाती है कि जंगल में हालात हर पल बदल सकते हैं और यह अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा. रणथंभौर नेशनल टाइगर रिजर्व पहले से ही अपने बाघों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. बाघिन शक्ति के इस हिम्मत वाले कारनामे ने हमें उसकी दादी मछली की याद दिला दी.

यह भी पढ़ें; रविंद्र भाटी से उलझना छोटू सिंह रावणा को पड़ा भारी! भजन संध्या में विधायक के समर्थकों ने की नारेबाजी