पर्यटकों ने आंखो के सामने देखा शिकार, लेपर्ड ने दोगुने वजन वाले चीतल को एक झटके में किया पस्त

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नम्बर-6 में लेपर्ड द्वारा चीतल के शिकार का वीडियो सामने आया है. इस नजारे को देखकर पर्यटक खासा रोमांचित हो उठे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रणथंभौर में लेपर्ड के शिकार का वीडियो कैद हो गया.

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांच कर देने वाला वीडियो सामने आया. ऐसा नजारा रणथंभौर के जोन नम्बर- 6 में देखने को मिला, जहां एक लेपर्ड ने अपने से दोगुने वजन के एक चीतल को अपना शिकार बना डाला. लेपर्ड द्वारा चीतल के शिकार के नजारे को देखकर पर्यटक खासा रोमांचित हो उठे. पूरा नजारा देखकर पर्यटक एक पल को ठहर गए और उन्हीं की आंखों के सामने लेपर्ड चीतल को अपना शिकार बनाने लगा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

टाइगर रिजर्व के जोन-6 का नजारा

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (20 मार्च) शाम की पारी में पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जोन नम्बर-6 में पहुंचे तो जोन नम्बर 6 स्थित सोलेश्वर तिराहे के पास एक लेपर्ड चीतल का शिकार करते नजर आया. इस अद्भुत नजारे को देखकर पर्यटक वही ठहर गये. 

Advertisement

लेपर्ड ने मारा झपट्टा, चीतल छटपटाता रहा

बताया जा रहा है कि सोलेश्वर तिराहे के नजदीक एक चीतल एक पेड़ की छांव में बैठा हुआ था, तभी झाड़ियों की ओट में शिकार के लिए लेपर्ड भी घात लगाए बैठा था. लेपर्ड ने चीतल को देखते ही हमला कर दिया. चीतल लेपर्ड के जबड़ों की पकड़ से छूटने के लिए झटपटाता रहा, लेकिन लेपर्ड की पकड़ इतनी मजबूत थी कि चीतल की कोशिश नाकाम रही.

रणथंभौर में 170 से अधिक लेपर्ड मौजूद

यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि रणथंभौर में बाघों के साथ ही लेपर्ड की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. वर्तमान में रणथंभौर में तकरीबन 170 से अधिक लेपर्ड हैं, जिसके चलते टाइगर सफारी पर जाने वाले पर्यटकों को लेपर्ड की भी खूब साइटिंग होती है.

यह भी पढ़ेंः अंबाला में पकड़े गए संद‍िग्ध आतंकी से राजस्‍थान में पूछताछ पूरी, अब स्‍लीपर सेल के दावे की जांच जारी