रश्मिका और विजय की हल्दी सेरेमनी, सिक्योरिटी ऐसी की परिंदा भी पर नहीं मार सकता

विजय और रश्मिका की हल्दी ही रस्म बुधवार (25 फरवरी) को हुई. दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हो रही है. शादी से पहले दो दिनों तक 'प्री-वेडिंग' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

VIROSH Wedding Update: एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की रस्म शुरू हो चुकी है और 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बधने वाले हैं. विजय और रश्मिका की हल्दी ही रस्म बुधवार (25 फरवरी) को हुई. दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हो रही है. शादी से पहले दो दिनों तक 'प्री-वेडिंग' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लेकिन सबसे चर्चा इस बात है कि विजय और रश्मिका की वेडिंग कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. जहां मेहमानों के फोन तक को मंजूरी नहीं दी गई है वहीं वेडिंग डेस्टिनेशन से दूर तक बाउंसर लगाए गए हैं. यहां तक कि ड्रोन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. यानी सिक्योरिटी ऐसी की परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

विजय ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर हल्दी समारोह की सजावट की तस्वीरें साझा कीं. इनमें गोलाकार खुले स्थान पर बीच में दो लकड़ी की छोटी चौकियां रखी गई थीं, जिनके चारों ओर पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से सजी टोकरी रखी थी. एक अन्य तस्वीर में फूलों के आकार के नाम वाले कार्ड दिखे, जिन पर “रशी” और “विजय” हुआ लिखा था.

रश्मिका ने भी हल्दी की रस्म से जुड़ी दो तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर में पीले फूलों वाली मेजपोश से ढकी गोल मेज और उसके चारों ओर कुर्सियां थीं. जबकि दूसरी तस्वीर में एक मजेदार सजावट थी- जिसमें दो कार्टून धूप का चश्मा लगाए पीली कार में सवार दिखाए गए थे.

शादी के कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं.

दोनों कलाकार सोमवार को उदयपुर पहुंचे थे. होटल और आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. निजी बाउंसरों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. ड्रोन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है ताकि तस्वीरें और वीडियो लीक न हों.

Advertisement

विजय और रश्मिका ने मंगलवार को होटल परिसर में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने “विरोश प्रीमियर लीग” नाम दिया. रश्मिका ने प्री-वेडिंग डिनर की सजावट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें गुलाबी ट्यूलिप और सफेद फूलों से सजी मेज दिखाई दी.

विजय और रश्मिका ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है. दोनों सात साल से रिश्ते में हैं, लेकिन हाल ही में सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की.

Advertisement

उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” नाम देना चाहते हैं, जो उनके प्रशंसकों ने उन्हें दिया है.

विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुके हैं और पूरे भारत में उनके काफी प्रशंसक हैं. रश्मिका मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री हैं तथा 'गीता गोविंदम', 'पुष्पा: द राइज' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से व्यापक पहचान हासिल कर चुकी हैं.

Advertisement