2 hours ago

Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding LIVE: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर 'बिग टिकट सेलिब्रिटी वेडिंग' की गवाह बनने जा रही है. साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोस्ती अब 26 फरवरी को अरावली की वादियों में सात जन्मों के बंधन में बदलने वाली है. उदयपुर शहर से 25 किमी दूर, प्राइवेसी के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'Mementos by ITC Hotels, Ekaaya' में जश्न का आगाज हो चुका है. फैंस जिसे प्यार से 'विरोश' (ViRosh) बुलाते हैं, उस कपल ने अपनी इस शाही शादी को पूरी तरह 'लीक-प्रूफ' और निजी रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन से पहले, मरूधरा की इस गोद में दक्षिण भारत के दो सबसे बड़े सितारों का मिलन होने जा रहा है.

Here are the LIVE Updates of Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding from Udaipur

Feb 25, 2026 11:02 (IST)

ViRosh Wedding LIVE: 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा पहुंचे उदयपुर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में शामिल होने के लिए दिग्गज फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और रश्मिका की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन करने वाले वांगा कपल के बेहद करीबी माने जाते हैं. एयरपोर्ट से वे सीधे 'ITC ममेंटोज' के लिए रवाना हुए. संदीप के पहुंचने के बाद अब इस शादी में दक्षिण और बॉलीवुड सिनेमा के अन्य बड़े नामों के शामिल होने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

Feb 25, 2026 10:57 (IST)

'The Wedding of VIROSH': जानिए क्यों मिला यह नाम

फैंस ने विजय के 'Vi' और रश्मिका के 'Rash' को मिलाकर 'विरोश' नाम दिया है. रश्मिका में 'O' न होने के बावजूद इसे 'Virosh' इसलिए रखा गया क्योंकि यह सुनने में 'रोशनी' या 'चमक' जैसा पॉजिटिव अहसास देता है. कपल ने फैंस के इस तोहफे को अपनाते हुए अपनी शादी का नाम 'The Wedding of VIROSH' रखा है.

Feb 25, 2026 10:52 (IST)

Vijay Rashmika Wedding LIVE: क्यों खास है वेन्यू 'ITC ममेंटोज'?

अरावली की शांत पहाड़ियों के बीच बसे इस रिसॉर्ट में 117 सुइट्स और विला हैं. शहर की भीड़भाड़ से दूर नाथद्वारा मार्ग पर स्थित यह होटल प्राइवेसी के लिए जाना जाता है. यहां अपना निजी हेलीपैड भी है. यही कारण है कि कपल ने पिछोला झील के किनारे स्थित जगमंदिर या लीला जैसे वेन्यू के बजाय इस 'लीक-प्रूफ' लोकेशन को चुना.

Feb 25, 2026 10:46 (IST)

Vijay Rashmika Wedding Schedule LIVE: 26 को शादी, 4 को रिसेप्शन

24-25 फरवरी: प्री-वेडिंग फंक्शन्स (हल्दी, मेहंदी और संगीत).

26 फरवरी: ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी (सात फेरे).

04 मार्च: हैदराबाद में सितारों से सजा भव्य रिसेप्शन.

Advertisement
Feb 25, 2026 10:39 (IST)

Virosh Wedding LIVE: जापानी जायका और सख्त 'नो-फोन' पॉलिसी

शादी में आए मेहमानों के लिए जापानी डिशेज का खास इंतजाम किया गया है. इवेंट को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए सख्त 'नो-फोन' पॉलिसी लागू की गई है. इसके अलावा मेहमानों से एनडीए (NDA) भी साइन करवाया गया है ताकि कोई भी फोटो या वीडियो लीक न हो सके.

Feb 25, 2026 10:39 (IST)

Vijay Deverakonda Wedding LIVE: आज हल्दी और संगीत की धूम, मेहमानों का पहुंचना जारी

कल क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने के बाद आज विजय और रश्मिका का परिवार हल्दी और संगीत की रस्मों में डूबा हुआ है. होटल परिसर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है. फिल्म निर्देशक राहुल रविंद्रन और उनकी पत्नी चिन्मयी श्रीपदा भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंच चुके हैं.

Advertisement
Feb 25, 2026 10:37 (IST)

Rashmika Mandanna Wedding LIVE: कल हुआ 'Virosh Premier League' का आयोजन, रश्मिका-विजय ने शेयर की तस्वीरें

कल यानी मंगलवार को 'वीरोश प्रीमियर लीग' का आयोजन किया गया, जिसमें विजय और रश्मिका के परिवार के सदस्यों ने क्रिकेट खेला. रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इस क्रिकेट मैच और डिनर टेबल की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें गुलाबी ट्यूलिप और जापानी मेन्यू कार्ड नजर आ रहा है.

Feb 25, 2026 10:36 (IST)

Vijay Rashmika Wedding LIVE: 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

विजय और रश्मिका सोमवार को उदयपुर पहुंचे थे और तब से ही सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई है. झीलों के शहर के बाहरी इलाके में स्थित इस लग्जरी होटल में यह जोड़ा 26 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा.