Rashmika Vijay Devarakonda Wedding: पक्की हुई रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट, राजस्थान में होंगे फेरे, होली पर यहां होगा रिसेप्शन

Vijay deverkonda and Rashmika Mandana Marriage:पिछले साल से ही साउथ के सबसे पावरफुल कपल रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. उनकी शादी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब विराम लग गया है क्योंकि इन दो पावर स्टार कपल की शादी की तारीख सामने आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rashmika Mandana and Vijay deverkonda
NDTV

Rashmika Mandana and Vijay deverkonda Wedding Date: साउथ के दो मोस्ट पावरफुल स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana and Vijay deverkonda ) की शादी की अटकले काफी समय से फिल्मी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. फैन भी साल 2025 से इन दोनों पावर स्टार कपल की शादी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे है. लेकिन पिछली बार उनकी शादी की अफवाह 2 फरवरी को  राजस्थान (Rajasthan) की झीलों की नगरी उदयपुर (udaipur) में होने की उड़ी थी. इन अफवाहों के बाद अब 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी (Rashmika Mandana and Vijay deverkonda  Wedding) और 4 मार्च यानी होली को रिसेप्शन की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. क्योंकि इस बार इनकी रिसेप्शन पार्टी का कार्ड सामने आया है जिसमें शादी और रिसेप्शन की डेट फाइनल बताई गई है.

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन कार्ड
Photo Credit: NDTV

 रिसेप्शन कार्ड में लिखी शादी की डेट

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का जो रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर आया है, उसमें VD के नाम के पहले अक्षर कैलिग्राफी में लिखे हैं. कहा जा रहा है कि इसे विजय देवरकोंडा की तरफ से जारी किया है. इसमें लिखा है कि हम आपको अपनी ज़िंदगी के सबसे खास दिन की खबर दे रहे हैं. रश्मिका और मैं 26 फरवरी को एक बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं. हम अपने इस नए सफर की शुरुआत उन लोगों के साथ करना चाहते हैं जो अब तक हमारे सफर का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं. आपकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है, इसलिए हम आपको दिल से हमारे वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने और हमें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए इनवाइट करते हैं.

होली के दिन हैदराबाद में रिसेप्शन

इस मैसेज के बाद प्रोग्राम की आउटलाइन दी गई.  जिसके मुताबिक, शादी का रिसेप्शन 4 मार्च यानी होली के दिन हैदराबाद के बंजारा हिल्स में ताज कृष्णा में रखा गया है. यह शाम 7 बजे दूल्हा-दुल्हन की मौजूदगी में शुरू होगा.

Advertisement

अक्टूबर में ही कर चुके है सगाई

बता दें कि पिछले कुछ समय से इन दोनों कपल्स के एक-दूसरे को डेट करने की बतें सामने आई थी.  हालांकि, पिछले साल एयरपोर्ट पर रश्मिका की उंगली में एंगेजमेंट रिंग देखने के बाद, उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ने लगीं. इसके अलावा कई बार दोनों को कई पब्लिक इवेंट्स में एक साथ देखा गया. उन्होंने भले ही अपने रिश्ते को सामने से स्वीकार न किया हो, लेकिन वे अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते देखे गए हैं.  यहां तक की अभी तक दोनों ने शादी के बारे में कफी सीक्रेसी रखी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना ने पिछले साल अक्टूबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली थी, जो उनसे सात साल बड़े हैं.उदयपुर में कपल की ग्रैंड वेडिंग काफी समय से चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: विदेशी मेहमानों के साथ मनानी है होली तो इन 5 शहर की अभी से कर लें बुकिंग, वरना रह जाएंगे पछताते

Advertisement