"राजस्थान को रक्तरंजित होने से बचाना होगा", भाटी ने सदन में लॉरेंस ब‍िश्‍नोई और रोह‍ित गोदारा की धमक‍ियों पर सरकार को घेरा

जयपुर विधानसभा शून्यकाल में गैंगस्टर नेटवर्क पर सदन गरमा गया. कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुद्द उठाया.

राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा सहित गैंगस्टर नेटवर्क और डिब्बा कॉलिंग के जरिए दी जा रही धमकियों का मुद्दा उठा. विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के बाहर बैठे अपराधी और जेल में बंद कुछ लोग गैंगों का नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं. इंटरनेट कॉलिंग और डिब्बा कॉलिंग के जरिए प्रतिष्ठित व्यापारियों से लेकर परचून की दुकान चलाने वालों तक को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि कई पीड़ित पुलिस के पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं, और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं.

"संरक्षण देने वाले नेक्सस को तोड़ना होगा" 

रव‍िंद्र भाटी ने आरोप लगाया कि कई मामलों में प्रकरण दर्ज तक नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि 2 सिपाहियों को घर के बाहर बैठा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा. अगर गैंगस्टर को संरक्षण देने वाला कोई नेक्सस है, तो उसे तोड़ना होगा. ऐसे प्रकरण कैंसर की तरह बढ़ रहे हैं, और राजस्थान को रक्तरंजित होने से बचाना होगा. 

गैंगस्टरों की संपत्तियां अटैच करने और नाबालिगों को अपराध में झोंकने वाले नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की. उन्होंने बिहार, मुंबई और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर संगठित अभियान चलाने की बात कही.

गृह राज्य मंत्री ने दिया जवाब   

मामले पर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से गैंगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के आने के बाद ऐसी घटनाओं पर 100% अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं. मंत्री ने पिछली सरकार के कार्यकाल को जंगलराज बताते हुए कहा कि तब व्यापारियों को खुलेआम धमकाया जाता था.

Advertisement

जूली बाेले- ठोस कार्रवाई क्या की जा रही है  

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीच में हस्तक्षेप कर पूछा कि ठोस कार्रवाई क्या की जा रही है. इस पर मंत्री ने कहा कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के जरिए समय-समय पर टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई है. साल 2024 में 36484 टीमों का गठन कर 123936 स्थानों पर दबिश दी गई.  वर्ष 2025 में भी दबिश की कार्रवाई जारी है. 

अमरजीत बिश्नोई को इटली से गिरफ्तार किया गया 

मंत्री ने यह भी बताया कि एजीटीएफ के जरिए 50 हजार रुपये के इनामी अमरजीत बिश्नोई को इटली से गिरफ्तार किया गया. सुधा कंवर और आदित्य जैन सोनी को भी विदेश से गिरफ्तार कराया गया. अमित शर्मा उर्फ जय पंडित और जगजीत सिंह जग्गा के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की गई. अध्यक्ष वसुदेव देवनानी ने कहा कि यदि सदस्य नियमों के तहत आएं तो इस विषय पर आधे घंटे की चर्चा कराई जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप, मस्क और एप्सटीन फाइल्स, अब इनका नाम लेकर क्या प्रवचन दे रहे धीरेंद्र शास्त्री; भक्त बजा रहे तालियां