RBSE 10th Result Today: आज दोपहर 1 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें सबसे पहले अपना परिणाम चेक

RBSE 10th Result 2026 Date And Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे आ रहा है. रिजल्ट सबसे पहले और आसानी से कैसे चेक करें, यहां देखें पूरा तरीका और डायरेक्ट लिंक.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे, यहां रोल नंबर डालकर तुरंत देखें.
NDTV Rajasthan

Ajmer News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10 लाख विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) आज, 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को दोपहर ठीक 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम (RBSE 10th Result) घोषित करेंगे. यह घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी.

5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे आज

शिक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आज न केवल 10वीं बोर्ड बल्कि कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम भी एक साथ जारी किए जाएंगे. राजस्थान के इतिहास में यह एक बड़ा मौका है जब प्रदेश के लाखों छात्र एक साथ अपने नतीजों का दीदार करेंगे.

Advertisement

CBSE से पहले रिजल्ट देकर राजस्थान बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड

इस साल राजस्थान बोर्ड ने अपनी कार्यक्षमता से सबको चौंका दिया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर पहली बार मार्च के महीने में ही सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. खास बात यह है कि आरबीएसई इस बार सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से भी पहले नतीजे जारी कर रहा है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

10 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म

सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में पंजीकृत लगभग 10 लाख विद्यार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर तुरंत देख सकते हैं. बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:-

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें.

1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे "Main Examination Results - 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग क्लास के विकल्प आएंगे, यहाँ "RBSE Secondary 2026 Result" (10वीं के लिए) या अपनी संबंधित कक्षा (5वीं/8वीं) को चुनें.
4. इसके बाद अपना Roll Number (रोल नंबर) सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
5. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लें या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- राजस्‍थान में 28 मार्च से फ‍िर एक्‍टि‍व होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आंधी के साथ जोरदार बारिश की भविष्यवाणी