राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी कर दिया है. परिणाम के आंकड़ों में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. इस बार कुल पास 94.23% छात्र पास हुए. इनमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से बाजी मारी. छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% जबकि छात्राओं का 94.90% दर्ज किया गया. रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम घोषित करते हुए सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सफलता का प्रतिशत
इस बार दसवीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख 65 हजार 304 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे. इनमें से 10 लाख 47 हजार 950 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. कुल 5 लाख 6,162 छात्र पास हुए. इस प्रकार कुल 94.95% विद्धार्थी परीक्षा में पास हुए.
परीक्षामें कुल 5 लाख 6,162 छात्र पास हुए. छात्रों का सफलता का प्रतिशत 93.63% रहा. वहीं 47 लाख 1987 छात्राएं पास हुईं. छात्राओं का सफलता का प्रतिशत 94.95%रहा.
राजस्थान की 10वीं बोर्ड के परिणाम नीचे दिए गए QR कोड पर क्लिक कर चेक किए जा सकते हैं -
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:-
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें.
1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे "Main Examination Results - 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग क्लास के विकल्प आएंगे, यहाँ "RBSE Secondary 2026 Result" (10वीं के लिए) या अपनी संबंधित कक्षा (5वीं/8वीं) को चुनें.
4. इसके बाद अपना Roll Number (रोल नंबर) सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
5. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लें या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.
पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित
इस बार खास बात यह रही कि 10वीं के साथ ही 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम भी एक साथ जारी किए गए. साथ ही पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले और मार्च महीने में ही घोषित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को नए सत्र की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकेगा.
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 10,68,109 विद्यार्थियों ने भाग लिया. वहीं 8वीं में 12.86 लाख और 5वीं में 13.68 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे. 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 4 मार्च और 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं.
बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किया है, ताकि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल सके. वहीं, भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने बड़ा फैसला भी लिया है.
वर्ष 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. पहला सत्र फरवरी और दूसरा मई में होगा. “बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट” प्रणाली के तहत विद्यार्थियों के बेहतर अंक ही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का बेहतर अवसर मिलेगा और परीक्षा का दबाव भी कम होगा.
LIVE TV देखें