RCA में बीजेपी नेताओं के पुत्रों का दबदबा, नई एडहॉक कमेटी की घोषणा, 2 नए चेहरों की एंट्री

RCA चुनाव अब 9वीं बार टल गए हैं. राजस्थान सरकार ने पुरानी एडहॉक कमेटी बर्खास्त कर नई 5 सदस्यीय कमेटी गठित की. कमेटी में अरिष्ट सिंघवी और अर्जुन बेनीवाल नए चेहरे शामिल किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का चुनावी पेंच और सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो साल से आरसीए में नई कार्यकारिणी के चुनाव लटके हुए हैं. क्रिकेट संघ में बार-बार कमेटियां बन रही हैं और उनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है, लेकिन चुनाव नहीं हो पा रहे हैं. अब राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से पुरानी एडहॉक कमेटी को बर्खास्त कर दिया है. उसकी जगह एक नई 5 सदस्यीय एडहॉक समिति गठित की गई है. 

9वीं बार बढ़ा कार्यकाल

रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा की ओर से 28 मार्च 2026 को जारी किए गए आधिकारिक आदेश जारी किया है. ऐडहॉक कमेटी 9वीं बार कार्यकाल बढ़ाया  गया है. इसमें अब साफ़तौर पर चुनाव कराने के लिए कहा गया है. इससे पहले 28 मार्च 2024 को आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए 3 महीने के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाई गई थी. लेकिन यह कमेटी अपरिहार्य कारणों से चुनाव नहीं करा सकी. इसके बाद लगातार इस कमेटी का समय विस्तार किया गया. 

Advertisement

3 पुराने चेहरे बरकरार

साल 2024 में 28 मार्च के बाद 29 जून, 28 सितंबर और 26 दिसंबर को कार्यकाल बढ़ाया गया. पिछले साल, 27 मार्च 2025, 27 जून 2025 और 26 सितंबर 2025 तक लगातार इसके कार्यकाल को आगे खिसकाया गया. वहीं, एक बार फिर नई समिति बनाई गई है, जिसमें 3 पुराने चेहरे बरकरार है. नई एडहॉक कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी को फिर जगह दी गई है.

इन 2 नए सदस्यों को मिली जगह

इस कमेटी में दो नए चेहरों को शामिल किया है. पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी को मौका दिया गया है. साथ ही हनुमानगढ़ के भादरा से विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को भी सदस्य बनाया गया है.

यह भी पढ़ेंः "AI नहीं, रियल है!" गुलाबी हाथी के साथ फोटोशूट कर विवादों में घिरी मॉडल का एक और वीडियो, देखिए