RCA चुनाव, पारदर्शी कार्यप्रणाली... नई एडहॉक कमेटी ने सुधार का खींचा खाका

कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर ने पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आगामी तीन महीने के भीतर RCA के चुनाव संपन्न करवा लिए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RCA की नई एडहॉक कमेटी ने सुधार का खींचा खाका

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में नई एडहॉक कमेटी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद कमेटी के संयोजक मोहित यादव सहित अन्य सदस्यों ने RCA में सुधार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं का खाका मीडिया के सामने रखा. कमेटी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस राजस्थान में क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करना और रुके हुए कामों को गति देना है.

RCA चुनाव जल्द कराने की कोशिश

पदभार ग्रहण करने के बाद संयोजक मोहित यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया. RCA में चुनाव नहीं होने के सवाल पर यादव ने कहा कि इसे विवाद नहीं कहा जा सकता. हमने क्रिकेट को पूरी तरह से चालू रखा है, बस हमारा काम करने का तरीका थोड़ा अलग था. उन्होंने आश्वस्त किया कि RCA चुनाव जल्द से जल्द करवाने की कोशिश रहेगी.

Advertisement

राजस्थान में IPL के कम मैचों की मेजबानी को लेकर मोहित यादव ने इसे RCA की एक कमी माना. उन्होंने कहा कि इस पर एक विशेष टीम बनाकर काम किया जाएगा और राज्य सरकार के साथ मिलकर IPL का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अलावा, जिन जिला क्रिकेट संघों में विवाद चल रहे हैं, उन पर भी जल्द ही काम कर समाधान निकाला जाएगा. 

पूर्व सीएम गहलोत के बयान पर RCA सदस्य की टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर, जिसमें उन्होंने नेताओं के बच्चों को राजनीति से दूर रहने की बात कही थी, एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी ने प्रतिक्रिया  देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में RCA में पूरी पारदर्शिता है. एक आम जन की तरह हमारे भी समान अधिकार हैं. यह राजनीति करने की जगह नहीं है. हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनकर यहां आए हैं. जो व्यक्ति इस पर प्रश्न उठा रहा है, वह सीधे तौर पर लोकतंत्र पर सवाल उठा रहा है.

कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर ने पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आगामी तीन महीने के भीतर RCA के चुनाव संपन्न करवा लिए जाएंगे. हमें पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए और पिछले दिनों जो भी हुआ, उसे छोड़ देना चाहिए.

यह भी पढे़ं-

ACB Action: 15000 रुपये की रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर हुआ ट्रैप, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

Advertisement