PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर दौरे में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान में सवा लाख से अधिक परिवार इससे जुड़ चुके हैं, और कई घरों का बिजली बिल अब शून्य हो रहा है, और सोलर प्लांट लगाने के लिए लाभार्थियों को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जा रही है. कैसे काम करती है ये योजना?
कई घरों में बिजली के बिल जीरो
केंद्र सरकार आम लोगों को सस्ती बिजली देने के लिए फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की. इस योजना से जुड़ने पर कई घरों के बिजली के बिल जीरो हो गया है. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है, और लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं.
सोलर सिस्टम से बिजली की जरूरतें पूरी होनी लगी
सोलर सिस्टम लगवाने से परिवारों की बिजली की जरूरतें काफी हद तक पूरी होने लगी है. इसकी वजह से बिजली बिल कम हो गए और कई घरों में बिजली का बिल जीरो हो गया है. सरकार की ओर से इस योजना के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसके तहत दिसंबर 2025 तक हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी बांटी जा चुकी है.
मध्यम और कम आय वाले परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर लगाना आसान हो गया है. ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ 1 किलोवाट का सोलर प्लांट भी हर महीने लगभग 100 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है, जो एक सामान्य परिवार की मासिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मानी जाती है.
कैसे करें आवेदन?
- यह योजना पूरी तरह मांग आधारित है. जिन आवासीय उपभोक्ताओं के पास स्थानीय बिजली कंपनी से जुड़ा ग्रिड कनेक्शन है, वे राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर जाएं.
- यहां Apply Now पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. Captcha फिल करें और फिर वेरिफाई पर क्लिक कर दें.
- इतना करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर लॉगिन कर लें.
- इसके बाद आपसे बेसिक जानकारी ली जाएगी जैसे- नाम, ईमेल, पता, राज्य, जिला, पिन कोड आदि. सभी पूछी गई जानकारी भरें और सेव पर क्लिक करें.
- आखिर में 'Apply for Solar Rooftop' पर क्लिक करें.
- राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें. अपना कंज्यूमर अकाउंट नंबर डालें. आपकी बिजली कनेक्शन की जानकारी लोड होने के बाद फॉर्म सबमिट कर कर दें.
यह भी पढ़ें: कौन थे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई? जानें उनके बारे में 10 बातें