Rising Rajasthan Summit 2024: CM भजनलाल शर्मा ने 23 IAS अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, अधिकारियों की सूची जारी 

Rising Rajasthan Summit 2024: राजस्थान में 9 से 11 दिसंबर 2024 तक राइजिंग राजस्थान समिट होगी. निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने IAS अफसरों को जिम्मेदारी दी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rising Rajasthan Summit 2024:  भजनलाल सरकार ने 23 IAS अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है. ये विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे. हर देश के हिसाब से 23 IAS अधिकारी लगाए गए हैं. कार्मिक विभाग ने IAS अधिकारियों की सूची जारी की है. 

इन IAS अफसरों को जिम्मेदारी मिली 

UAE सिद्धार्थ सिहाग, यूके रोहित गुप्ता, अमेरिका-अजिताभ शर्मा, जर्मनी-आरती डोगरा, दक्षिण अफ्रीका-रवि कुमार सुरपुर, रूस-दिनेश कुमार, फ्रांस प्रकाश राजपुरोहित, बेल्जियम आशुतोष पेडनेकर को लगाया कॉर्डिनेटिंग अधिकारी बनाया गया है.  ब्राजील- नकाते शिवप्रसाद, ऑस्ट्रेलिया- रवि जैन, नीदरलैंड- कृष्ण कुणाल, स्विट्जरलैंड- संदेश नायक, कतर- डॉ. जोगाराम, स्पेन- राजन विशाल, इटली- डॉ. केके पाठक, फिनलैंड- अर्चना सिंह, सऊदी अरब- नवीन जैन, इजरायल- टी रविकांत, डेनमार्क- आरूषी मलिक, जापान- आनंदी, हांगकांग- राजेश कुमार यादव, दक्षिण कोरिया- वैभव गालरिया, और सिंगापुर- गायत्री राठौड़ को कॉर्डिनेटिंग अधिकारी लगाया गया है. 

Advertisement

सीएम भजनलाल शर्मा जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 दिवसीय दक्षिण कोरिया और जापान दौरे के लिए रविवार को रवाना हो गए. अपने विदेश दौरे पर राइजिंग राजस्थान समिट में विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे. सीएम भजनलाल के साथ एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन भी गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल विदेश दौरे पर सोमवार को सियोल में रोड शो करेंगे. दक्षिण कोरिया के बाद वह 10 सितंबर को वह जापान रवाना होंगे.

राजस्थान में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पॉस्को इंटरनेशनल, डाइकिन, हिताची, बेल्टेक्नो, सैमसंग हेल्थकेयर, हनवा सॉल्यूशन जैसी कई जापानी और कोरियाई फर्मों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा. दक्षिण कोरिया और जापान के इस दौरे में मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, भारी उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के कई कंपनियों के अधिकारियों से मिलकर उन्हें राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे. 

प्रवासी राजस्थानियों के समूह से मिलेंगे

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रवासी राजस्थानियों के एक समूह से भी मिलेगा और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी भाग लेगा. जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे. ‘राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारी के सिलसिले में राज्य सरकार देश और दुनिया के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने जा रही है. ‘राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा.

यह भी पढ़ें:अजमेर में तालाब और झील उफान के करीब, आर्मी ने संभाला मोर्चा; हाई अलर्ट पर पूरा शहर


 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.