Saras Ghee Price: राजस्थान में सरस घी फिर हुआ महंगा, जानें कितनी कटेगी अब आपकी जेब

राजस्थान में सरस डेयरी ने जनवरी 2025 के बाद एक बार फिर घी के दामों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने एक किलो, आधा किलो और टीन पैक सभी पर कीमत बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सरस घी के दाम फिर बढ़े

Rajasthan News: राजस्थान में की प्रसिद्ध सरस डेयरी ने एक बार फिर आम आदमी के जेब काटने वाला फैसला लिया है. सरस डेयरी ने एक बार फिर अपने घी प्रोडक्ट के दामों में इजाफा कर दिया है. यानी अब घी और महंगा मिलेगा. जनवरी 2026 में सरस डेयरी ने घी के दाम में इजाफा किया था. वहीं अब तीन महीने बाद एक बार फिर घी के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. बताया जा रहा है कि बाजार में तेजी के चलते यह फैसला लिया गया है जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ थोक खरीदारों पर भी असर पड़ेगा.

1 लीटर घी पर 20 रुपये तक दाम बढ़े

नई दरों के अनुसार 1 लीटर सरस घी अब 551 रुपये की जगह 571 रुपये में मिलेगा. यानी 1 लीटर पर 20 रुपये ज्यादा देने होंगे पैसे, जबकि आधा लीटर पैक भी 10 रुपये महंगा कर दिया गया है. वहीं गाय के घी का 1 लीटर पैक अब 570 रुपये की जगह 590 रुपये में मिलेगा. यानी इसमें भी 20 रुपये का इजाफा किया गया है.

Advertisement

इसके अलावा घी के थोक पैकिंग में भी बढ़ोतरी की गई है. घी के 15 किलो टिन पैक पर 150 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं. यानी अब सरस साधारण घी का 15 किलो टिन पैक 9495 रुपये में मिलेगा, जबकि सरस गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9780 रुपये तक पहुंच गया है.

मिठाईंयों के दाम भी बढ़ेंगे

घी के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय है, वहीं मिठाई दुकानदारों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की लागत भी बढ़ेगी. ऐसे में राजस्थान में घी की मिठाईयों के दामों में भी इजाफा होना तय है.

बता दें, जनवरी 2026 में भी एक किलो घी पर 20 रुपये की कीमत बढ़ाई गई थी. जबकि 15 किलोग्राम के टीन पैक पर 300 रुपये बढ़ाए गए थे. जबकि अगस्त 2025 में सरस के दूध के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय सरस के दूध 2 रुपय प्रति लीटर महंगे हुए थे. 

यह भी पढ़ेंः कमर्शियल LPG गैस को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जानें किन लोगों को मिलेंगे 19 किलो वाला गैस

Advertisement