जयपुर की सड़कों पर Money Heist जैसा नजारा, गाड़ी पर चढ़कर युवक ने उड़ाए नोट, फिर

यह वीडियो सोशल मीडिया पर "जयपुर का मनी हाइस्ट टाइटल" के साथ वायरल हो रहा है. शख्स कार पर खड़ा होकर नोट उड़ा रहा है. वह अपने बैग से बार-बार नोट निकालकर उड़ा रहा था. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर गाड़ी की छत पर चढ़कर नोट उड़ाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नोट उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक का कहना है कि उसने फन के लिए ऐसा किया. जिस समय वह युवक सड़क पर नोट उड़ा रहा था, उस समय नोट चुनने वाले लोगों की भीड़ की वजह से लंबा जाम लग गया.

ऐसा फिल्मी सीन आपने हाल ही आई वेबसीरीज 'Money Heist' में देखा होगा. युवक ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और गाड़ी पर खड़े होकर नोट उड़ा रहा था. बताया गया कि युवक ने 10 और 20 रुपये के ही नोट उड़ाए. और नोट उड़ाने का यह सिलसिला करीब 15-20 मिनट तक चला.

Advertisement
Money Heist की ड्रेस पहने युवक को नोट उड़ाते देखकर आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला जयपुर के पाॅश इलाके जवाहर नगर का है. वीडियो जयपुर के मालवीय नगर स्थित गौरव टावर का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पहले कार से उतरा और फिर चेहरे पर मास्क लगाकर कार पर चढ़कर कुछ देर डांस करने लगा. इसके बाद उसने नोट उड़ाने शुरू कर दिए. जिससे वहां नोट लूटने वालों की भीड़ लग गई.

नोट उड़ाते युवक के वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट. 

जिसके कारण सड़क पर भी लंबा जाम हो गया. Money Heist की ड्रेस पहने युवक को नोट उड़ाते देखकर आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. फिर लोगों के बीच यह जमकर वायरल हो रहा है. पहले तो लोगों को लगा कि ये मनोरंजन बैंक के नोट हैं, लेकिन बाद में जब पता चला कि नोट असली है तो उनको लूटने के लिए भीड़ लग गई.

यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा. जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि अब मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

DCP ईस्ट जयपुर ने बताया कि वीडियो पुलिस की संज्ञान में आने के बाद ही कार्यवाही शुरू कर दी गई है. युवक की भी पहचान कर ली गई है. वह अपने पिता की गाड़ी लेकर के आया था. जब पुलिस ने यह करने का कारण पूछा तो उसने सिर्फ "फन के लिए" यह सब किया.

यह भी पढ़ें - चलती कार के बोनट पर बैठकर रील बना रही थी लड़की, वायरल हुआ Video, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Advertisement