RAS Priyanka Bishnoi death case: SDM प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले की जांच पूरी, सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट; जल्द होगा खुलासा 

RAS Priyanka Bishnoi death case: आरएएस प्रियंका बिश्नोई की मौत की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने एम्स जोधपुर में हर एक बिंदु की रिपोर्ट तैयार की. रात एक बजे तक डॉक्टरों से चर्चा करते रहे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

RAS Priyanka Bishnoi death case: आरएएस प्रियंका बिश्नोई की मौत की जांच के लिए पांच डॉक्टरों की उच्च स्तरीय कमेटी राज्य सरकार ने गठित की थी. शनिवार (21 सितंबर) देर रात को जांच पूरा कर ली. आज (22 सितंबर) को राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है. कमेटी ने पूरे मामले की जोधपुर में जांच की थी. 

एम्स में रात 1 बजे तक टीम के सदस्यों ने चर्चा की 

जांच टीम एम्स और वसुंधरा अस्पताल दोनों जगह पर जांच की. शनिवार (21 सितंबर) रात 1 बजे तक टीम के सदस्य एम्स में चर्चा करते रहे. रिपोर्ट के हर एक बिंदु पर चर्चा करने के टीम जयपुर निकल गई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा FIR होगी या नहीं होगी. 

Advertisement
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा FIR होगी या नहीं होगी. 

 प्रियंका बिश्नोई के बच्चेदानी में गांंठ का हुआ था ऑपरेशन  

राजस्थान के जोधपुर में एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित गई थी. 5 सितंबर को एसडीएम जोधपुर प्रियंका बिश्नोई का जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी. गंभीर हालत में उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया था. 18 सितंबर को प्रियंका बिश्नोई की मौत हो गई थी. 

उच्च स्तरीय जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी गठित हुई थी 

ऐसे में अस्पताल पर कार्रवाई को लेकर परिजन और समाज ने जांच की मांग की थी. इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा 5 डॉक्टरों की टीम बनाकर जांच कमेटी बनाई गई. अब इस कमेटी की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. वहीं रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी का गठन किया गया था. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब 15 दिन से ज्यादा पट्टे की फाइल नहीं रुकेगी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.