राजस्थान के भिवाड़ी में कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण ने बताया कि  इन अभ्यर्थियों ने या तो अन्यत्र रोजगार मिलने के कारण स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इंकार कर दिया, या फिर स्वास्थ्य परीक्षण में स्थाई रूप से अयोग्य पाए गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Alwar News: पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेश में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत जिला भिवाड़ी में कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के लिए चयनित 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है. अब इनके स्थान पर बकाया मेरिट लिस्ट से भर्ती की जाएगी. भिवाड़ी में 104 सिपाहियों की भर्ती होनी है. 

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण ने बताया कि  इन अभ्यर्थियों ने या तो अन्यत्र रोजगार मिलने के कारण स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इंकार कर दिया, या फिर स्वास्थ्य परीक्षण में स्थाई रूप से अयोग्य पाए गए. इसी आधार पर इनका चयन निरस्त किया गया है.

9 जनों ने अन्यत्र जॉब लगने कर कारण ज्वाइन नहीं किया

उन्होंने बताया कि 9 जनों ने अन्यत्र जॉब लगने कर कारण ज्वाइन नहीं किया जबकि दो जने अनफिट पाए गए थे. उन्होंने बताया कि अब 11 जनों की भर्ती मेरिट लिस्ट के आधार पर सूची से की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास, पीएम मोदी बोले-हाड़ौती के विकास को मिलेगी नई उड़ान

राजस्थान में शहीद के घर से 'अशोक चक्र' चोरी, अनूपगढ़ पुलिस ने 17 केस वाले हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

Topics mentioned in this article