Shreyanshi Jain: राजस्थान की बेटी श्रेयांशी जैन ने एक बार फिर विश्व में देश का नाम रोशन किया है. जयपुर की खिलाड़ी श्रेयांशी जैन ने कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर सभी को चौंका दिया है. श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप के अंडर-8 गर्ल्स वर्ग मे श्रेयांशी जैन ने शानदार प्रदर्शन किया है. श्रेयांसी ने अपने से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ियों को हराकर यह बड़ी सफलता हासिल की है. इससे पहले ही श्रेयांसी ने कई चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी है.
अपने से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ियों को किया पस्त
सचिन विनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रेयांसी जैन ने अपने से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ियों को हराकर सफलता हासिल की है. वहीं राजस्थान चेस एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण राघव ने श्रेयांसी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे पहले भी सर्बिया और मंगोलिया में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है.
श्रेयांसी की उम्र महज 7-8 साल है. इतनी क उम्र में उसने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब और पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों जगह नाम रोशन किया है.
श्रेयांसी जैन को पहले भी मिली है बड़ी सफलता
श्रेयांसी ने फिडे विश्व कैडेट चैंपियनशिप जो सर्बिया में आयोजित हुआ था. उसमें अंडर-8 गर्ल्स वर्ग में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है. जबकि फर्स्ट फाइट कैडेट्स एंड यूथ ब्लिट्ज सॉल्विंग चैंपियनशिप में उसने अंडर-8 वर्ग में गोल्ड पदक हासिल किया है. राष्ट्रीय स्तर पर भी अंडर-7 चैंपियनशिप और एशियन स्कूल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है और क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों पदक जीत चुकी है.
बता दें, श्रेयांसी ने साढ़े पांच साल की उम्र से चेस एकेडमी में दाखिला लिया था. जिसके बाद वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.
यह भी पढ़ेंः कोटा: 200 रुपये के लिए नाबालिग ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी दोस्त की हत्या, वारदात के बाद आराम से सो गया आरोपी