श्रीसांवल‍िया सेठ के खजाने की 5 द‍िन से हो रही ग‍िनती, 29 करोड़ तक ग‍िने गए नोट; अब भी जारी 

श्रीसांवल‍िया सेठ के दान पात्र को खोल द‍िया गया है. 6 द‍िनों से नोटों की ग‍िनती जारी है, अभी तक खत्‍म नहीं हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीसांवलिया सेठ में 6 दिनों से नोटों की गिनती जारी है.
NDTV Reporter

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ के खोले गए मासिक भंडार से निकली दानराशि की गिनती जारी है. अब तक 5 चरणों में 29 करोड़ से अधिक की दानराशि की गिनती हो चुकी है, और अब दानराशि की गणना बाकी है. 13 जुलाई को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी, मंद‍िर मंडल अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में मासिक भंडार खोला गया.  

पांच चरण की गिनती पूरी 

पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार, दूसरे चरण में 6 करोड़ 49 लाख, तीसरे चरण में 7 करोड़ 63 लाख 30 हजार और चौथे चरण में 3 करोड़ एक लाख और पांचवें चरण में एक करोड़ 90 लाख रुपए की गिनती की गई. अब तक पांच चरण में 29 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपए की दानराशि की गिनती की गई है.

Advertisement

छठे चरण की गिनती जारी  

आज सोमवार को छठे चरण की गिनती की जा रही है. दानपात्र के अलावा अभी  मंद‍िर कार्यालय, भेंटकक्ष और ऑनलाइन आने वाले चढ़ावे की गिनती होना बाकी है. इसके अलावा सोना-चांदी का तौल और विदेशी मुद्राओं की काउंटिंग होना बाकी है. बताया जा रहा कि आज दानराशि की गिनती का अंतिम चरण होने जा रहा है. इसके बाद ही इस महीने खोले भंडार से पूरा आंकड़ा चढ़ावा का सामने आ पाएगा. 

श्रीसांवल‍िया सेठ ब‍िजनेस पार्टनर 

व्‍यापारी श्रीसांवल‍िया सेठ को अपना ब‍िजनेस पार्टनर बनाते हैं. अपने व्‍यापार में हुए मुनाफे को श्रीसांवल‍िया सेठ को दान करते हैं. ऐसी मान्‍यता है क‍ि श्रीसांवल‍िया सेठ को ब‍िजनेस पार्टनर बनाने से उनके व्‍यापार में अच्‍छा खासा मुनाफा होता है. इसी अटूट विश्वास के कारण देश-विदेश से भक्त यहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर आंदोलन में पहुंचा 2 साल का बच्‍चा, हनुमान बेनीवाल की गोद में बैठा; देखें क्‍यूट अंदाज