स्कूल हॉस्टल में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, दोपहर हुई थी मां से मुलाकात... परिजनों ने बताया संदिग्ध

मृतक नाबालिक मध्यप्रदेश से का रहने वाला था जो पिछले 1 साल से सीकर के निजी स्कूलों में सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. प्रारंभिक रूप से मृतक नाबालिक बच्चा के हॉस्टल के कमरे में बेल्ट से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
13 साल के छात्र की मौत की पुलिस कर रही जांच

Rajasthan News: छात्रों के सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं नाबालिग छात्रों का सुसाइड करना काफी चिंता की बात है. जहां बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए घर से बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन छात्र अपना करियर बनाने के बजाए जान गंवाते दिख रहे हैं. कोटा कोचिंग सिटी में छात्रों से जुड़े ऐसे मामले काफी आ चुके हैं. वहीं ताजा मामला सीकर जिले से आया है. जहां सीकर शहर के सदर थाना इलाके में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले 13 साल के नाबालिक के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

सातवीं कक्षा में कर रहा था छात्र पढ़ाई

मृतक नाबालिक मध्यप्रदेश से का रहने वाला था जो पिछले 1 साल से सीकर के निजी स्कूलों में सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. प्रारंभिक रूप से मृतक नाबालिक बच्चा के हॉस्टल के कमरे में बेल्ट से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. वहीं परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में संदिग्ध मौत की आशंका जताई है. सूचना पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया है. फिलहाल पुलिस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव को सौंपेगी.

रविवार दोपहर ही मां से हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार नाबालिक सीकर शहर के सदर थाना इलाके में एक निजी स्कूलों में रहकर पढ़ाई कर रहा था जो स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था. बीते दिन रविवार को दोपहर के समय नाबालिक बच्चे की मां मिलने के लिए भी आई थी और इसके बाद देर शाम नाबालिक ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की से बेल्ट लटकाकर सुसाइड कर लिया. घटना के समय हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र खाना खाने के लिए हॉस्टल की मेस में गए हुए थे, जब अन्य छात्र और हॉस्टल में रहने वाले लोग वापस पहुंचे तो घटना का पता चला. पुलिस के पहुंचने से पहले ही नाबालिग छात्र को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया था. सूचना पर नाबालिग के परिजन सीकर पहुंचे जिन्होंने नाबालिक की संदिग्ध मौत की आशंका जाता है. 

सीकर के सदर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने नाबालिक की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट दी है. करिश्मा की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः दुबई में फंसे बारां जिले के 7 भारतीय, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से लगाई वतन वापसी की गुहार