स्कूल से घर लौट रहा था मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान; बच्चे का शव दुकान पर छोड़ भागा ड्राइवर

छात्र की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्कूल से घर लौट रहा था मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

सीकर जिले के नीमकाथाना में एक 8 साल के बच्चे की स्कूल से घर लौटते समय मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद स्कूल का ड्राइवर शव को उसके पिता की किराना दुकान पर छोड़कर फरार हो गया. परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और बस चालक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

चौथी कक्षा में पढ़ता था छात्र

जानकारी के अनुसार, मृतक हितेश उर्फ कृष्ण सैनी (8) पुत्र ओमप्रकाश सैनी, नीमकाथाना के निजी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था. वह अपने भाइयों रूपेश (11) और मयंक (6) के साथ प्रतिदिन स्कूल बस से आता-जाता था. आज दोपहर स्कूल बस को चालक पीछे ले रहा था. इसी दौरान खिड़की के पास बैठे हितेश का सिर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.

Advertisement

परिजनों ने बताया कि बस चालक घायल अवस्था में हितेश को उनके घर के पास स्थित किराना दुकान पर छोड़कर चला गया. उस समय बच्चे के सिर से खून बह रहा था, लेकिन चालक ने घटना की कोई जानकारी नहीं दी. परिजन तत्काल उसे राजकीय जिला कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

मुआवजे की मांग पर अड़े पीड़ित परिवार-ग्रामीण

इस दौरान अस्पताल परिसर में डटे ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की मांग पर अड़ गए. सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह और सदर थाना प्रभारी जयसिंह बसेरा पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे, लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया. एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया. बाद में पुलिस प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई, जिसमें विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि मेरे पुत्र हितेश उर्फ कृष्ण जो की फोर्थ क्लास में पढ़ता है बस चालक द्वारा उसके पुत्र को घायल अवस्था में सपुर्द किया गया था इसके बाद ड्राइवर वहां से चला गया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस बच्चों को लेकर खदरा गांव जा रही थी तभी बच्चों के सर में पोल की लगने से उसकी मौत हो गई शव पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

IPS क‍िशन सहाय मीणा: र‍िटायर होते ही ढूंढने लगे 3BHK फ्लैट, मकान मालिक के लिए रखी ये शर्तें

जिसने रोजी-रोटी दी, उसी का कातिल बना युवक, सांवलिया सेठ जाने के बहाने बुलाया; रोंगटे खड़ा करने वाला हत्याकांड