सीकर की सड़कों पर सोमवार (11 मई) रात शराबी बुजुर्ग ने लोगों को परेशान कर दिया. हाथ में चाकू लेकर नशे में धुत शख्स लड़कियों को भी धमकाता नजर आया. करीब 63 साल के इस शख्स की वजह से काफी अफरातफरी मच गई. कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. शहर के कुम्हारों का मोहल्ला का रहने वाला कैलाश शर्मा पुलिस गिरफ्त में है. लोगों ने बताया कि नशे में धुत बुजुर्ग स्टेशन रोड पर चाकू लेकर घूम रहा था और उसने दो लड़कियों को चाकू दिखाया.
लोगों ने पुलिस को किया कॉल
बीती रात आरोपी स्टेशन रोड पर पहुंचा. बीच सड़क पर पहले तो हुड़दंग किया, फिर चाकू लेकर सड़क पर घूमता दिखा. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत बुजुर्ग को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर जमा भीड़ ने इसे घेरा और फिर पुलिस के हवाले किया. शराबी बुजुर्ग को कोतवाली थाने में बंद कर दिया है.
बुजुर्ग को घेरकर खड़ी थी पुलिस
शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ ने बताया कि रात करीब 8 बजे थाने पर स्टेशन रोड पर एक बुजुर्ग के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी. जब पुलिस पहुंची तो लोग बुजुर्ग को घेरकर खड़े थे. पुलिस ने आरोपी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः 'घरों से निकालकर दी जाएगी सजा...', बीजेपी विधायक ने गौ तस्करों और साइबर ठगों को खुले मंच से दी चेतावनी