बोर्ड एग्जाम में नकल कराने को लेकर 2 टीचर्स के बीच तू-तू मैं-मैं, परीक्षा केंद्र का अजीबोगरीब वीडियो वायरल

Board Exam: इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर भी अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल उठ रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sikar news: सीकर जिले के बढ़ाढ़र की सरकारी स्कूल के वीडियो ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया. बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल को लेकर दो शिक्षिकाओं में विवाद हो गया. यह पूरा विवाद कैमरे में कैद हो गया. नकल कराने और नहीं कराने को लेकर यह बहस छिड़ी, जिसके बाद दोनों टीचर आपस में भिड़ गई. दरअसल, एक शिक्षिका ने केंद्र पर मौजूद अन्य टीचर को अनुशासन और परीक्षा में पारदर्शिता के लिए समझाया. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और बहस बढ़ गई. इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर भी अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल उठ रहे हैं. 

डीईओ ने जांच गठित की

हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मुकेश जैमन ने बताया कि देर शाम उन्हें यह प्रकरण और वीडियो संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी और जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

SFI की शिक्षा विभाग को चेतावनी

इधर, छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठन प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने चेतावनी दी है कि अगर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षा विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः आज जयपुर में बंद रहेगी शराब की दुकानें, राजस्थान में नई आबकारी नीति का विरोध जारी