राजस्थान के इस गांव में जब मुस्लिम भाइयों को नहीं मिली नमाज की जगह, तो हिंदू पड़ोसियों ने किया ये नेक काम

Rajasthan News: राजस्थान के नीमकाथाना जिले में चार हिंदू भाइयों ने सांप्रदायिक सौहार्द की नई इबारत लिखी है. ईदगाह में जगह कम पड़ने पर सैनी परिवार ने बिना कोई पैसा लिए अपनी बेशकीमती जमीन मुस्लिम समाज को भेंट कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सैनी परिवार जिसने मुस्लिम समाज को दी अपनी जमीन
NDTV

Neem-ka-Thana News: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना गुहाला क्षेत्र में  आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है. यहां की ढाणी सावावाली में रहने वाले एक हिंदू परिवार ने ईद के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जब मुस्लिम परिवार के लिए जगह कम पड़ने लगी तो एक हिंदू परिवार ने अपनी जमीन मुस्लिम समाज को भेंट कर दी. जिसके बाद इस परिवार के इस सौहार्द की तारों तरफ सराहना हो रही है. 

चार भाइयों का बड़ा फैसला

यह नेक पहल सैनी परिवार के चार भाइयों- लक्ष्मण राम, भोपाल राम, पूरणमल और जगदीश सैनी ने की है. दरअसल, नरसिंहपुरी पंचायत की ढाणी सावावाली स्थित ईदगाह के पास मुस्लिम समुदाय के लिए नमाज अदा करने की जगह कम पड़ रही थी. आसपास के कई गांवों में ईदगाह न होने के कारण यहां भीड़ काफी ज्यादा हो जाती थी.जब सैनी परिवार को इस समस्या का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए ईदगाह और मस्जिद की सीमा से सटी अपनी जमीन समाज को सौंपने का निर्णय लिया.

Advertisement

पैसा नहीं आपसी प्यार मायने रखता है

जमीन दान करने वाले भाइयों में से एक  पूरणमल सैनी ने बताया कि जब उनसे ईदगाह के लिए थोड़ी जमीन देने की बात कही गई. तो उन्होंने बिना हिचक हामी भर दी. मुसलमान भाइयों ने पैसे देने की पेशकश की थी लेकिन हमने आपसी प्यार में पैसा लेने से इनकार कर दिया.

मुस्लिम समाज ने जताया आभार

सैनी परिवार के इस निस्वार्थ कदम से गदगद मुस्लिम समाज के लोगों ने चारों भाइयों का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत किया.स्थानीय निवासी नवाब कुरैशी ने बताया कि जब हिंदू समुदाय के लोगों ने देखा कि ईदगाह नरसिंहपुरी पंचायत की ढाणी सावावाली में स्थित ईदगाह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए नमाज अदा करने के लिए जगह छोटी पड़ रही है तो  सैनी परिवार ने ईदगाह और मस्जिद की सीमा से लगने वाली अपनी जमीन को मुस्लिम समाज को दान कर दी.

बिना कीमत के जमीन दान में दी

वही हिंदू भाईयों के इस नेकदिल काम के लिए  हाजी मोहम्मद तौफीक ने भी उनकी सराहना की है. उन्होंने बताया कि आसपास के कई गांवों में ईदगाह की सुविधा नहीं है, इसलिए सब ईद के समय नाज अदा करने यहीं आते हैं, जिसके कारण यहां इतनी भीड़ हो जाती थी कि लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती थी.जब  इस समस्या को लेकर जब हमने इन भाइयों से बात की. तो इन्होंने ईदगाह के लिए बिना किसी कीमत के अपनी जमीन को देने की इच्छा ज़ाहिर की.

यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2026: राजस्‍थान बोर्ड कल घोष‍ित करेगा 12वीं का परीक्षा पर‍िणाम, जानें र‍िजल्‍ट देखने का आसान तरीका 

Advertisement

Topics mentioned in this article