Student Suicide: सीकर में कोच‍िंग छात्र ने बेडशीट का फंदा बनाकर लगाई फांसी, 48 घंटे पहले ल‍िया था एडम‍िशन

Student Suicide: कोच‍िंग का छात्र एक द‍िन ही कोच‍िंग में पढ़ने गया था. नीट की कोच‍िंग करने सीकर आया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्र के सुसाइड की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी.

Student Suicide: सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में NEET की तैयारी करने आया छात्र ने सुसाइड कर ल‍िया. निजी हॉस्टल के कमरे में बेडशीट से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ल‍िया. शन‍िवार बीती शाम को छात्र दिनेश कुमार ने सुसाइड क‍िया. सूचना पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.

दो दिन पहले हॉस्टल आया था  

छात्र के सुसाइड करने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है. मृतक छात्र दिनेश कुमार बालोतरा जिला के समदड़ी इलाके का रहने वाला था, जिसने 2 दिन पहले ही एक निजी हॉस्टल में एडमिशन लिया था, और एक दिन ही कोचिंग गया था.

Advertisement

पंखे से लटक रही थी छात्र की लाश  

उद्योग नगर थाने के एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि शन‍िवार शाम सूचना मिली थी कि पिपराली रोड स्थित सूर्य नगर में निजी हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगा ली. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो छात्र पंखे से लटका हुआ था. मृतक छात्र के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि छात्र दिनेश कुमार (20) पुत्र मिश्रा राम समदड़ी जिला बालोतरा का रहने वाला था.

नीट की कोचिंग कर रहा था छात्र

छात्र दो दिन पहले ही हॉस्टल में आया था, और सीकर में एक निजी कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहा था. मृतक के छात्र के कमरे से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया है. प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने सुसाइड जैसा कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें: पंचायत भवन का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री का सवालों से हुआ स्वागत, टीकाराम जूली ने कसा तंज


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.