सीकर के सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही, 2 महिला टीचर सस्पेंड; IAS सीताराम जाट का कड़ा एक्शन

सीकर के भढ़ाढ़र गांव का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में दो महिला व्याख्याताओं को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला व्याख्याता निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
Canva AI

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के एक सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों के बीच हुए झगड़े और लापरवाही के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) ने बुधवार केा दो महिला टीचर्स को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

क्या था मामला?

बीती 14 फरवरी को सीकर के भढ़ाढ़र गांव के सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान दो महिला टीचरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खबर यह भी थी कि यह विवाद परीक्षा में नकल या ड्यूटी को लेकर था. वीडियो सामने आने के बाद छात्र संगठन (SFI) ने भी विरोध प्रदर्शन किया और जांच की मांग की.

जांच में क्या निकला?

शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी. जांच में पाया गया कि दोनों टीचरों ने अपनी ड्यूटी निभाने में गंभीर लापरवाही बरती. बोर्ड परीक्षा जैसे जरूरी काम के वक्त अनुशासन तोड़ा गया. इस घटना से शिक्षा विभाग और राजस्थान बोर्ड की बदनामी हुई.

किन पर हुई कार्रवाई?

निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर भूगोल की टीचर बबीता और राजनीति विज्ञान की टीचर सुमन को सस्पेंड कर दिया है. अब इन दोनों टीचर्स को ड्यूटी के लिए बीकानेर (निदेशक कार्यालय) हाजिरी देनी होगी. इन्हें नियमानुसार सिर्फ आधा वेतन (निर्वाह भत्ता) ही मिलेगा.  विभाग ने 3 दिन के भीतर इनके खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई के कागजात तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- बोर्ड एग्जाम में नकल कराने को लेकर 2 टीचर्स के बीच तू-तू मैं-मैं, परीक्षा केंद्र का अजीबोगरीब वीडियो वायरल

LIVE TV देखें