सिरोही में 2 ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को नियंत्रित किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sirohi accident: सिरोही जिले के स्वरूपगंज क्षेत्र में गुरुवार (12 मार्च) को भीषण सड़क हादसा हो गया. आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत हो गई. दोनों वाहनों में आग लगने से एक ट्रेलर में मौजूद चालक और खलासी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए. जबकि दूसरे ट्रेलर में सवार चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर का टायर अचानक फट गया था. इसके बाद ट्रेलर बेकाबू होकर दूसरे ट्रेलर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. 

दूर तक दिख रही थी कि आग की लपटें

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के दौरान एक ट्रेलर में मौजूद चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे आग की चपेट में आ गए. इसी दौरान, वहां मौजूद लोग दूसरे ट्रेलर से ड्राइवर और खलासी को बाहर निकालने में सफल रहे.

ट्रैफिक प्रभावित, मौके पर भारी भीड़ जमा

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. भीषण हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

यह भी पढ़ेंः 'मर्द तो कहीं भी जा सकते हैं, हम कहां जाएं? 'उस महिला शौचालय की कड़वी सच्चाई जिसका वीडियो हुआ वायरल

Advertisement