Sonam Wangchuk Bailजोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद खत्म हुई NSA की हिरासत

Sonam Wangchuk News: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को करीब 6 महीने बाद जोधपुर जेल से रिहा कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने NSA के तहत उनकी हिरासत तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी है. जानें क्या है इस बड़े फैसले के पीछे की वजह.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jodhpur News: लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को शनिवार दोपहर जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. करीब 170 दिनों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद, केंद्र सरकार ने शनिवार को उनके खिलाफ लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को तुरंत प्रभाव से हटाने का फैसला लिया.

हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी

सोनम वांगचुक को 24 सितंबर 2025 को लद्दाख प्रशासन ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद 26 सितंबर को उन्हें जोधपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया. उन पर लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुई हिंसा को भड़काने का आरोप था, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

Advertisement

सुनवाई से पहले लिया फैसला

केंद्र सरकार का यह फैसला उस समय आया है जब सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की पत्नी गीतांजलि द्वारा दायर याचिका पर 170 दिन बाद 17 मार्च को सुनवाई होनी थी. गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए वांगचुक की हिरासत खत्म करने का निर्णय लिया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया कि वह लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को संवाद के जरिए हल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

'सक्रियता से पीछे नहीं हटा...'

रिहाई से पहले सोशल मीडिया पोस्ट में वांगचुक ने स्पष्ट किया कि लद्दाख के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट है. उन्होंने लिखा, 'मैं सक्रियता से पीछे नहीं हटा हूं. हमारा संघर्ष लद्दाख की सुरक्षा, गरिमा और भविष्य के लिए था और आगे भी रहेगा.' लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने भी लगातार उनकी रिहाई की मांग उठाई थी.

अब क्या होगा लद्दाख का रुख?

170 दिन बाद हुई इस रिहाई को लद्दाख में एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र सरकार अब हाई-पावर्ड कमेटी के जरिए लद्दाख के नेताओं के साथ नए सिरे से बातचीत शुरू कर सकती है ताकि महीनों से चल रहे विरोध और हड़ताल को समाप्त किया जा सके.

ये भी पढ़ें:- जैसलमेर में 'हवाई लॉकडाउन', 28 मार्च के बाद नहीं उड़ेगा एक भी विमान, पर्यटन उद्योग की टूटी कमर!

Advertisement