बीजेपी विधायक और दलित अधिकारी के बीच हाथापाई में किसने किसको पीटा? पता लगाने के लिए एक साथ शुरू हुई 2 जांच

यूडीएच सचिव रवि जैन के नेतृत्व में जांच टीम श्रीगंगानगर पहुंची. उन्होंने विधायक और अधिकारी, दोनों के पक्ष सुने. तमाम तथ्यों पर जांच करने के बाद जांच कमेटी की जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

राजस्थान के श्रीगंगानगर में विधायक और सरकारी अधिकारियों के बीच कथित हाथापाई का मामला अब सियासी तूल पकड़ चुका है. यह मुद्दा अब प्रशासन में भी बहस का केंद्र बन गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला पूरी तरह उलझ गया है. विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई केंद्र में तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की. वहीं, दूसरी ओर एईएन जगनलाल बैरवा ने खुद को पीड़ित बताते हुए चोटों के निशान दिखाए. उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया. इस मामले में 2 जांच जारी है- एक पुलिस के स्तर पर और एक प्रशासनिक स्तर पर. 

सचिव ने दोनों पक्षों से की बात

सरकार की ओर से गठित जांच टीम शनिवार (2 मई) को श्रीगंगानगर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली गई. जांच कमेटी की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिव रवि जैन ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपी जाएगी. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था, राजनीतिक टकराव और साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस विवाद की असली तस्वीर सामने ला सकती है.

Advertisement

सवाल- सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट क्यों नहीं?

वहीं, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सीसीटीवी फुटेज को लेकर उठ रहा है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कोई स्पष्ट वीडियो सामने नहीं आया है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फुटेज मौजूद ही नहीं थी या फिर उसे जानबूझकर हटाया गया? पुलिस ने एक अधिकारी को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसकी जांच जारी है. इसके बाद ही सरकार ने स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव रवि जैन के नेतृत्व में गठित कमेटी की.

बिहाणी बोले- इंजीनियर को उनके साथियों ने पीटा!

विधायक बिहाणी ने अधिकारियों के रवैये पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने आशंका जता दी कि कि इंजीनियर को उनके ही साथियों ने पीटा होगा. इस मामले में सवाल खड़े करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा, "अगर इंजीनियर की आंख पर चोट है और उनका चश्मा टूटा है तो यह भी जांच का विषय है कि असल में घटना कैसे हुई." 

यूडीएच शासन सचिव ने कही ये बात

यूडीएच शासन सचिव रवि जैन ने बताया, "विधायक और अधिकारियों से भी बात हुई है. हम बैठकर इसका निष्कर्ष निकालेंगे. काम को लेकर लोगों की शिकायतें हैं. उसकी भी जांच की जाएगी और सभी कमियों को दुरुस्त किया जाएगा. प्रकरण की जांच की जा रही है, सच जल्द सबके सामने आ जाएगा." इस दौरान कलेक्टर डॉ. अमित यादव, एसपी हरिशंकर, एडीएम सुभाष चौधरी आदि मौजूद थे. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के दिग्गज नेता का निधन, 2 बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी से रहे थे विधायक