इस बार बीकानेर में होगा 15 अगस्त का राज्य स्तरीय समारोह, 18 साल बाद मिली मेजबानी

बीकानेर में 18 साल पहले बीजेपी की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण किया था (File)
Social Media X

बीकानेर के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद बीकानेर को एक बार फिर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करने का गौरव मिल रहा है. आगामी 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी. मंत्री गोदारा ने बताया कि इससे पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था.

अब 18 साल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. पिछले वर्ष 2025 में  79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था.

Advertisement

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उपस्थिति आवश्यक

वही छात्र संघ चुनाव के सवाल पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि छात्रों को राजनीति में उतरने से पहले महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की कक्षाओं में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक छात्र कक्षाओं में नहीं बैठेंगे और अपनी उपस्थिति पूरी नहीं करेंगे, तब तक शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है.

वहीं बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं के सवाल पर  मंत्री ने डॉक्टरों को संवेदनशीलता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि चिकित्सकों का पहला कर्तव्य मरीज की तकलीफ दूर करना है. लेकिन इसके साथ ही उन्हें अस्पताल की आंतरिक समस्याओं और व्यवस्थाओं पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि आमजन को इलाज के दौरान कोई दिक्कत न हो. जनसुनवाई के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर क्षेत्र के आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें-: राजस्‍थान में REET-2021 पेपर लीक का मुद्दा गरमाया, क‍िरोड़ी लाल मीणा ने अम‍ित शाह को भेजा 11 पन्‍नों का लेटर