12 से 16 जून तक राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जयपुर से लेकर जोधपुर तक गरजेंगे बादल

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में एक हफ्ते आंधी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर तेज आंधी और बारिश के साथ मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 12 से 16 जून तक अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जाहिर की है. इसके तहत 11 जून से ही राजस्थान के अलग-अलग जिलों में आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है. इस अलर्ट के बाद गुरुवार शाम से कई जगहों पर मौसम में बदलाव की खबर भी सामने आई है.

नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश होगा सक्रिय

जयपुर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. 11 जून को शाम के बाद बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. 

Advertisement

12-13 जून को 5 जिलों में आंधी और तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि आंधी बारिश की गतिविधियों में 12 जून से और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 12-13 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 

वहीं मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 14-16 जून को भी जारी रहने की संभावना है.

आगामी दिनों में आंधी बारिश के असर से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. हालांकि, अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री दर्ज होने तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः बैंक कर्मियों ने सड़क पर फेंका कचरा, नगर पालिका ने मुख्य गेट पर ही खाली कर दी कचरे की ट्रॉली

Advertisement