राजस्थान के भरतपुर शहर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा से दो दिन पहले आत्महत्या कर ली है. पंकज नाम का 16 वर्षीय छात्र शहर के हाउसिंग बोर्ड के पास राजकीय अंबेडकर छात्रावास में दो साल से रह रहा था. आज, 9 फरवरी की सुबह जब होस्टल का चौकीदार उसके कमरे में उसे नाश्ते के लिए उठाने गया लेकिन कमरा बंद था. बाद में जब दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र का शव पंखे से लटका मिला.
रात 10 बजे तक पढ़ाई कर रहा था छात्र
छात्रावास के अधीक्षक गौरव सारस्वत ने बताया कि पंकज (16), सिंघाड़ा थाना रुदावल का रहनेवाला था. वह पिछले दो साल से छात्रावास में रह रहा था. इसी सप्ताह 12 फरवरी से 12वीं के पेपर शुरू होने थे.
वह कल, रविवार को ही अपने गांव से छात्रावास में लौटा था. कल शाम 8 बजे पंकज ने खाना खाया. 10 बजे तक वह पढ़ रहा रहा था. आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर चौकीदार पंकज को नाश्ते के लिए उठाने गया तो पंकज के हॉल का गेट अंदर से बंद था.
छात्र की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस छात्रावास पहुंची
Photo Credit: NDTV
कमरे में अकेला था छात्र
इसके बाद चौकीदार ने गेट को खटखटाया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला. तब चौकीदार ने छात्रावास में मौजूद स्टूडेंट्स को इसके बारे में बताया. पंकज के हॉल का गेट तोड़ा गया और अंदर उसका शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव को उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया और पंकज के परिजनों को घटना के बारे में बताया गया.
छात्र जिस हॉल में पंकज रहता था उसमें 14 छात्र रहते हैं. पंकज के साथ उसके चाचा का लड़का सुनील भी रहता था. कल रविवार था इसलिए ज्यादातर बच्चे अपने दोस्तों के यहां चले गए थे. सुनील भी अपने दोस्तों के साथ छात्रावास के दूसरे कमरे में सो रहा था.
पंकज के के दोस्त कमरे में नहीं थे और उसने कहा था कि वह अकेला ही सोएगा. छात्रावास अधीक्षक ने बताया कि वह शांत स्वभाव का छात्र था और पढ़ने में होशियार था.
ये भी पढ़ें-: अलवर में सरकारी स्कूल के टीचर ने लगाई फांसी, चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला
LIVE TV देखें
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |