SI भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई, कशमकश में राजस्थान सरकार

एसआई भर्ती 2021 परीक्षा के लिए 3 फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी हुआ. 859 पदों के लिए 13 से 15 सितंबर 2021 को भर्ती परीक्षा आयोजित हुई. इसमें करीब 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया. 3 लाख 80 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SI भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई

राजस्थान SI भर्ती 2021 विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है. शीर्ष अदालत इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर एसएलपी पर 27 अप्रैल को सुनवाई करेगी. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी. विवादित एसआई भर्ती 2021 की सुनवाई की तारीख से एक बार फिर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें इस पर टिकी हैं. वहीं यह भर्ती न केवल अभ्यर्थियों बल्कि राजनेताओं के लिए भी जरूरी है.

सरकार के लिए मुसीबत बनी हुई भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में चयनित अभ्यर्थियों ने स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दायर कर राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ के फैसले को चुनौती दी है. असफल अभ्यर्थियों ने कैविएट दायर की है. वहीं सरकार अभी भी फैसले को चुनौती देने के निर्णय पर असमंजस की स्थिति में है. भर्ती सरकार के लिए मुसीबत बनी हुई है. एक ओर जहां चयनित अभ्यर्थी सरकार से फैसले को चुनौती देने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर सरकार के ही मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भर्ती को रद्द करने के फैसले का स्वागत कर चुके हैं. हालांकि राजस्थान हाई कोर्ट में एकल पीठ के फैसले के खिलाफ सरकार ने 60 दिन बीत जाने के बाद चुनौती दायर की थी. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 अप्रैल को एकलपीठ के 28 अगस्त 2025 के फैसले को बरकरार रखते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय सुनाया था. अब चयनित उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में मांग की गई है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द न किया जाए.

चयनित अभ्यर्थियों की मांग- उनके साथ न हो अन्याय

चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि जिनका चयन वैध तरीके से हुआ है, उनके साथ अन्याय न हो. इसके बजाय दोषी अभ्यर्थियों या अधिकारियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाए. यह मामला लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ है. भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा और पेपरलीक को लेकर लगातार लंबा विवाद हैं. इस विवाद में राजनीतिक सियासत भी शामिल है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला भर्ती प्रक्रिया की दिशा तय करेगा. वहीं, भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों की ओर से पूर्व में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की गई थी.

इसी याचिका में बताया गया था कि यदि सुप्रीम कोर्ट में चयनित SI या सरकार खंडपीठ के फैसले को चुनौती दे तो असफल अभ्यर्थियों को भी सुना जाए. इस एसआई भर्ती 2021 परीक्षा के लिए 3 फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी हुआ. 859 पदों के लिए 13 से 15 सितंबर 2021 को भर्ती परीक्षा आयोजित हुई. इसमें करीब 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया. 3 लाख 80 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए. 20 हजार 359 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए पास हुए। 3 हजार 291 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए. 1 जून 2023 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगे. जांच एसओजी को सौंपी गई. मामले में आरपीएससी के मेंबर तक के नाम सामने आए. इसके बाद मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा. आरपीएससी सदस्य रामूराम राईका और बाबूलाल कटरा की गिरफ्तारी भी हुई.

यह भी पढे़ं-

पाली मर्डर मिस्ट्री: सगाई टूटने के डर से बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पत्थर से सिर कुचला फिर लाश ढूंढने का किया नाटक

Advertisement

Nyay Setu Conference: 'न्याय सेतु' में जुटे देशभर के दिग्गज जज, सीएम भजनलाल ने बताया क्यों बदली समय के साथ कानून की प्राथमिकता