जयपुर सचिवालय में हड़कंप, ARD टीम की रेड में 59 फीसदी कर्मचारी मिले नदारद, अब एक्शन की तैयारी

सचिवालय की लाइब्रेरी बिल्डिंग में ARD टीम के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही सामने आई है. 61 में से 36 कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सचिवालय लाइब्रेरी बिल्डिंग में ARD का बड़ा एक्शन; 59 फीसदी कर्मचारी मिले गायब, ACS के निर्देश पर हुई रेड (फाइल फोटो)
Rajasthan Government

Rajasthan News: प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD) की टीम ने मंगलवार सुबह जयपुर सचिवालय (Jaipur Secretariat) स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में सरप्राइज रेड (Surprise Inspection) कर हड़कंप मचा दिया. यह कार्रवाई ACS दिनेश कुमार (ACS Dinesh Kumar) के निर्देशों पर की गई, जिसे सुनील शर्मा और रामस्वरूप बिश्नोई ने लीड किया. दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्यालय समय शुरू होते ही सबसे पहले अटेंडेंस से जुड़े 5 महत्वपूर्ण रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए, ताकि रिकॉर्ड में किसी भी तरह की हेरफेर न की जा सके.

61 में से 36 अधिकारी सीट से नदारद

निरीक्षण के दौरान दफ्तर में अनुशासन की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई. जहां लाइब्रेरी बिल्डिंग में तैनात एकमात्र गजेटेड ऑफिसर समय की पाबंदी दिखाते हुए अपने दफ्तर में मौजूद मिले, वहीं नॉन-गजेटेड कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई. बिल्डिंग में तैनात कुल 61 नॉन-गजेटेड कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अपनी सीट से नदारद मिले, जिससे साफ है कि कर्मचारी समय पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं.

Advertisement

अब एक्शन की तैयारी में ARD टीम

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो निरीक्षण के समय करीब 59 फीसदी कर्मचारी ऑफिस से गायब पाए गए. इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने अनुशासनहीनता माना है. ARD की टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तैयार की है. विभाग ने अनुपस्थित मिले सभी 36 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है.

ये भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब 'फार्मर आईडी' से मिलेगी खाद और सरकारी मदद