Rajasthan Weather: राजस्‍थान में बढ़ने लगा पारा, ठंड से म‍िली राहत; मौसम व‍िभाग का अलर्ट 

Rajasthan Weather: राजस्‍थान में अगले 4 द‍िन मौसम शुष्‍क और साफ रहेगा. सुबह-शाम ठंड रहती है, और द‍िन में मौसम गर्म रहने लगा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में दिन में तेज धूप होने लगी है.

Weather Alert: राजस्‍थान में मौसम बदलने लगा है. शन‍िवार को शहरों में तेज धूप होने की वजह से मौसम गर्म रहा. अध‍िकतम तापमान 1-4 डिग्री सेल्‍स‍ियस 32.6°C तक पहुंच गया है. बाड़मेर में सर्वाध‍िक और फतेहपुर (सीकर) में न्‍यूनतम तापमान र‍िकॉर्ड हुआ. आने वाले 2 सप्‍ताह तक बारिश की संभावना कम है, सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप की वजह से मौसम गर्म रहेगा. 

राजस्थान का तापमान बढ़ने लगा  

राजस्‍थान का तापमान बढ़ने लगा है. द‍िन में तेज धूप होने के कारण अध‍िकतम तापमान 1 से 4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक बढ़ोतरी हुई. राजस्‍थान में अध‍िकतम तापमान 32.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस से ऊपर र‍िकॉर्ड क‍िया गया. पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत तमाम शहरों में आसमान साफ रहा. 

अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा 

मौसम वि‍भाग के अनुसार, राजस्‍थान का मौसम अगले 4 द‍िन साफ रहेगा. बाड़मेर में अध‍िकतम तापमान 32.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया. राजस्थान में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 80% के मध्य दर्ज की गई.

डूंगरपुर का पारा 29.4 डिग्री रिकॉर्ड 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, अजमेर में 28.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया. भीलवाड़ा में 28.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अलवर में 26.0 ड‍िग्री, जयपुर में 27.8 ड‍िग्री, प‍िलानी में 28.9 ड‍िग्री, सीकर में  26.0 डिग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया. श्रीगंगानगर में 25.1 डिग्री, माउंट आबू में 22.1 डिग्री, नागौर में 29.0 डिग्री, डूंगरपुर में 29.4 डिग्री र‍िकॉर्ड हुआ. 

Advertisement

विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी. विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: कोटा में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement