RCA की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ा, 26 द‍िसंबर को हो गया था समाप्‍त

सहकारिता रजिस्ट्रार ने पहली बार 28 मार्च 2024 को आरसीए की कार्यकारिणी समिति के चुनाव कराने के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी ने आदेश जारी करते हुए एडहॉक कमेटी को 28 मार्च 2026 तक का समय दिया है. इससे पहले एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 26 दिसंबर को समाप्त हो गया था.

जयपुर में IPL मैच नहीं होने का भी खतरा 

एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बार बार बढ़ने से अब जयपुर से इंडियन प्रीमियर लीग के मैच हटने का खतरा भी पैदा हो गया है. बीसीसीआई की ओर से आरसीए को लिखित रूप से यह अवगत कराया जा चुका है कि जब तक आरसीए की चुनी हुई बॉडी अस्तित्व में नहीं आती, तब तक आईपीएल मुकाबलों को जयपुर में आयोजित करना मुश्किल होगा.

तीन महीनों में चुनाव कराने की रखी शर्त 

एडहॉक कमेटी ने 17 दिसंबर को सहकारिता रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर तय समय सीमा में चुनाव नहीं करवा पाने का हवाला देते हुए कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था. इसके बाद सहकारिता रजिस्ट्रार ने तीन महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी है. आदेश में यह शर्त भी रखी गई है कि इस अवधि में आरसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाए. हालांकि, इससे पहले जारी किए गए छह आदेशों में भी यही शर्त रखी जाती रही है, लेकिन अब तक चुनाव नहीं हो पाए हैं.

एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ता जा रहा 

एडहॉक कमेटी का गठन हुआ तो तीन महीने के भीतर चुनाव कराने की शर्त तय की गई थी. इसके बाद चुनाव नहीं होने पर एडहॉक कमेटी का कार्यकाल लगातार बढ़ता चला गया. पहले 29 जून 2024 तक, फिर 28 सितंबर 2024 तक, इसके बाद 26 दिसंबर 2024, 27 मार्च 2025, 27 जून 2025 और 26 सितंबर 2025 तक तीन तीन महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एयर इंड‍िया फ्लाइट में 3 घंटे हंगामा, जयपुर डायवर्ट होने पर पैसेंजर्स का फूटा गुस्‍सा