NH-52 पर थार-स्विफ्ट कार की भीषण टक्कर, स्विफ्ट कार चला रहे युवक की मौत... 4 घायल

सीकर में नेशनल हाईवे-52 पर आज शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया. रानोली क्षेत्र में हाईवे पर शिफ्ट (स्विफ्ट) कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीकर में कार एक्सीडेंट

Rajasthan Accident: राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा नेशनल हाईवे 52 (NH-52) पर हुआ है. जिसमें एक स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर थार कार से हुई. यह हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया जाता है कि मृतक कार चालक झुंझुनूं का रहने वाला था.

हाईवे पर चल रहा था यातायात कार्य

सीकर जिले के रानोली थाना इलाके में नेशनल हाईवे-52 पर आज शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया. रानोली क्षेत्र में हाईवे पर शिफ्ट (स्विफ्ट) कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार चालक बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सड़क मरम्मत कार्य के चलते हाईवे पर यातायात एक तरफा चल रहा था. इसी दौरान सीकर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को सीकर की ओर से जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. दोनों वाहनों कीआमने-सामने टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कार में सवार था होमगार्ड का जवान

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने स्विफ्ट कार चालक झुंझुनू के मुकुंदगढ़ निवासी बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं कार सवार अन्य चार जनों का इलाज शुरू किया. हादसे में कार सवार पूजा, विष्णु पारीक, इनायत अली और होमगार्ड जवान मुकेश शर्मा घायल हो गए. हादसे में घायल एक होमगार्ड जवान मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पुलिस ने मृतक बाबूलाल के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. रानोली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने मारी कार को टक्कर, होली पर घर लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत