राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, अभी और बढ़ेगा तापमान

बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan Weather: राजस्थान में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इसके बाद बाड़मेर में यह 40 डिग्री सेल्सियस रहा.

बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोधपुर शहर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री सेल्सियस और टोंक के वनस्थली व जोधपुर के फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- IT Raid: अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, अंदर बैठे थे ग्राहक तभी पड़ा छापा