टोंक में छाई होली की खुमारी, ऊंट-घोड़ों पर उड़ा गुलाल, शान से निकला 'सम्राट' की सवारी' का जुलूस, देखें VIDEO

होलिका दहन के बाद आज यानी 3 मार्च को होली के अवसर पर शहर में सम्राट की सवारी का जुलूस निकाला गया. पुरानी टोंक से शरू होकर यह मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए की शान तक निकाला गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सम्राट की सवारी टोंक
NDTV

Tonk holi: नवाबी शहर टोंक में धुलण्डी के दिन रियासत काल से निकाले जाने वाली बादशाह की सवारी अब सम्राट की सवारी के नाम से जाने जानी लगी है. कल यानी होलिका दहन के बाद आज यानी 3 मार्च को होली के अवसर पर शहर में सम्राट की सवारी का जुलूस निकाला गया. पुरानी टोंक से शरू होकर यह मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए की शान तक निकाला गया. वहीं इस दौरान टोंक ज़िले की गंगा जमुनी तहज़ीब का भी नज़ारा देखने को मिला

घोड़ों पर बैठे होली के मतवालों
Photo Credit: NDTV

सजीव झांकियों ने लोगों ध्यान खींचा

सम्राट की सवारी  के जलूस के दौरान ऊंट और घोड़ों पर बैठे होली के मतवालों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया तो वही बैंड की धुन पर नाचते-गाते लोगों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर धुलहडी की शुभकामनाएं दी. इस साल, सम्राट की सवारी में मशान अघोरी-तांडव, बरसाना की लट्ठमार, राधाकृष्ण की फूलों की होली और बाल-गोपाल कृष्ण की सखाओं की होली की सजीव झांकियों ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान आकर्षण किया.

ऊंट पर सवार सम्राट की सवारी
Photo Credit: NDTV

ऊंटगाड़ियों और घोड़ियों पर निकला जुलूस

सम्राट के जुलूस में बैंड-बाजों की धुनों के साथ नाचते-गाते चल रहे शहरवासी शामिल हुए, जो पूर्व की तरह 11 ऊंटगाड़ियों और 11 घोड़ियों पर सवार होली के मतवाले थे. एक ऊंट पर सवार सम्राट की सवारी की अगवाई कर आगे बढ़ता रहा.

सुरक्षा के माकूल इंतजाम
Photo Credit: NDtv

 सुरक्षा के थे माकूल इंतजाम

वही होली के इस जुलूस में बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता सहित  शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए और शहर वासियों के साथ होली मनाते नजर आए. जुलूस की परंपरा को लेकर पुलिस ने भी शहर में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हुए थे. किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया हुआ था.

Advertisement

सम्राट की सवारी का देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: राजस्थान में होली पर 'ब्लड मून' का साया, शाम को दिखेगा लाल चांद, जानें आपके शहर में ग्रहण का समय और सूतक काल

Advertisement