Dholpur News: धौलपुर में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिया थाना इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन हलवाइयों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दो हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई. तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जिसे स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया है.
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय ऋषभ पुत्र गोदान सिंह कुशवाह, निवासी बाजिदपुर, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा,24 बर्षीय दुर्गेश पुत्र छोटेलाल कुशवाह, निवासी अमरपुरा, थाना सैया, जिला आगरा एवं भूरा, निवासी अमरपुरा, थाना सैया, जिला आगरा धौलपुर शहर में हलवाई की दुकान पर काम करते थे. होली का त्यौहार मनाने तीनों हलवाई एक बाइक पर सवार होकर आगरा की तरफ जा रहे थे.
घायल को इमरजेंसी में भर्ती कराया
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिया पुलिस थाने के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही कर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त ठीक ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई. वही भूरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर घायल को इमरजेंसी में भर्ती कराया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया परिजनों को सूचित कर दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घायल का चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कार चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
होली की खुशियां मातम में बदली
युवक ऋषभ और दुर्गेश की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद परिजनों की होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है. कुछ परिजन और उनके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए हैं. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.