जयपुर में ट्रॉला ने पर‍िवार को कुचला, 4 की मौत; 3 बच्‍चों के उड़ गए चीथड़े; नाले में म‍िले बॉडी के पार्ट

ट्राला 100 मीटर रेल‍िंग को तोड़ता हुआ आया. गुब्‍बारे बेचने वाले पर‍िवार को कुचलता हुआ चला गया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शव को नाले से बाहर निकाला गया.
NDTV Reporter

जयपुर के अजमेर बाईपास पर आज हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अजमेर रोड पर 200 फुट बाईपास के आगे ट्रॉला ने सड़क किनारे गुब्बारा बेचने वाले परिवार को कुचल द‍िया. हादसे में पिता और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई, और मां घायल है. हादसा इतना जबरदस्‍त था क‍ि बच्‍चों के चीथड़े उड़ गए. शव के अलग-अलग पार्ट नाले में बिखरे पड़े थे. सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. घायल को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. 

गुब्बारा बेचता था परिवार 

मरने वाले बच्चों की पहचान रमेश (11), दीपक (8) और रतन (10) के रूप में हुई और इनके पिता चंद्र प्रकाश की मौत हो गई. मां कैलाशी घायल है. उसके दोनों पैर कटे हुए हैं. परिवार राजसमंद के जैतपुरा का रहने वाला था. परिवार जयपुर में अजमेर रोड पर सड़क किनारे गुब्बारा बेचकर गुजर बसर कर रहे थे.   

Advertisement

घटना सीसीटीवी में कैद 

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. ड्राइवर ट्रॉला लेकर फरार हो गया. सीसीटीवी में कैद ट्रॉला नंबर के आधार पहचान की जा रही है. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस पुन्नीराम ने बताया कि 3 बच्चों सहित 4 की मौत हुई है, घायल परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली.

बेकाबू ट्रॉला ने कुचला 

दुर्घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "इस जगह मजदूर लोग रहते हैं, काम करवाने के लिए लोग उन्हें लेकर चले जाते हैं. आज सुबह पांच मजदूर लोग यहां सामान इकट्ठा कर खड़े थे. तभी एक बेकाबू ट्रॉला उनकी ओर चला आया और उन्हें खींचकर ले गया. हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया. हम हताहतों को देखने गए, इतनी देर में ड्राइवर भाग गया."

पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया और मरने वालों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,  "जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर हुए हादसे में 3 बच्चों की मौत की सूचना बहुत दुखद है. ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे, और  दिवंगत आत्मा का शांति प्रदान करें. परिवार के प्रति मेरी संदेवना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद बहने लगा पांचना बांध से पानी, पूरी रात जुटी रही टीम; सीएम लेते रहे फीडबैक