Rajasthan News: झालावाड़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों शख्स पिता-पुत्र थे. हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि पिता के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.
माता जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे पिता-पुत्र
झालावाड़ जिले के दरा क्षेत्र के आमझर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार चेचट थाना क्षेत्र के कवरपुरा निवासी मोहन लोधा अपने पुत्र हरीओम के साथ माता जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई.
दोनों को 108 एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मोहन लोधा ने दम तोड़ दिया. वहीं पुत्र हरीओम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ेंः अजमेर: नसीराबाद घाटी में चलती रोडवेज बस से उठा धुआं, यात्रियों ने खिड़कियों कूदकर बचाई जान