SI Exam 2026: उदयपुर में कल से परीक्षा, सेंटर जाने से पहले जान लें RPSC के ये कड़े नियम

उदयपुर में 5 और 6 अप्रैल को होने वाली SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. जिले के 105 केंद्रों पर 1.32 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. फतेह स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं. पूरी गाइडलाइंस यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Udaipur SI Exam: 1.32 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इन 5 चीजों पर RPSC ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध
IANS

Udaipur News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित होने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर झीलों की नगरी उदयपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 5 और 6 अप्रैल को होने वाली इस बड़ी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

105 केंद्रों पर सवा लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

इस बार उदयपुर जिले को परीक्षा के लिए एक बड़ा केंद्र बनाया गया है. जिलेभर में कुल 105 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 1 लाख 32 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आगमन को देखते हुए शहर के यातायात और ठहरने की व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है.

Advertisement

NDTV ने फतेह स्कूल में लिया तैयारियों का जायजा

उदयपुर के सबसे बड़े परीक्षा केंद्रों में से एक राजकीय उच्च माध्यमिक फतेह स्कूल में तैयारियों को लेकर खास मुस्तैदी देखी जा रही है. स्कूल के प्रिंसिपल गजेंद्र आवोत ने बताया कि लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. प्रिंसिपल गजेंद्र आवोत ने कहा, 'परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए स्टाफ की अंतिम ब्रीफिंग आज की जाएगी. आयोग से मिले निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो.

Photo Credit: NDTV Reporter

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

RPSC के नियमों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल पहचान पत्र (Aadhar Card/ID) और प्रवेश पत्र लाना होगा. सुरक्षा के लिहाज से केंद्रों पर पुलिस का जाब्ता तैनात रहेगा और सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. नोटिस बोर्ड पर एक दिन पहले ही RPSC की तरफ से जारी चेतावनी और नियमों के बारे में जानकारी चस्पा कर दी गई है. अगर किसी अभ्यर्थी को कन्फ्यूजन है तो वो अभी इसे दूर कर सकता है.

परीक्षा केंद्र के अंदर क्या-क्या ले जा सकेंगे

  1. प्रवेश-पत्र और नवीनतम रंगीन फोटो.
  2. फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड).
  3. नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन.
  4. दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र, वचन-पत्र, श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता (यदि लागू हो)

इन सामग्रियों पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक व संचार उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित है. इसके अलावा किसी भी प्रकार की किताब, कागज, बैग/बस्ता, हथियार, आभूषण (जेवरात), गंडा-ताबीज, कड़ा, बेल्ट या अन्य कोई भी संदेहास्पद सामग्री साथ लाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ENT डॉक्टर्स देंगे नकल रोकने की ट्रेनिंग, SI भर्ती परीक्षा से पहले पुलिसकर्मियों को मिलेगा खास प्रशिक्षण

Advertisement