U R Sahu: RPSC के 40वें चेयरमैन बने उत्कल रंजन साहू, शपथ के बाद RAS MAINS की तारीख बदलने पर क्या बोले ?

अपने एक वर्ष के सीमित कार्यकाल को लेकर साहू ने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली को समझने और बेहतर ढंग से काम करने के लिए समय की आवश्यकता होगी, लेकिन वे प्रयास करेंगे कि इस सीमित समय में अधिकतम योगदान दे सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RPSC के 39वें चेयरमैन बने उत्कल रंजन साहू

UR Sahu RPSC Chairman: राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन (यू.आर.) साहू ने गुरुवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्णकालिक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. अजमेर स्थित आयोग मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर डीआईजी ओमप्रकाश, एसपी वंदिता राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

साहू ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान गोपनीयता आवश्यक है, लेकिन इसकी प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि युवाओं को उस पर पूर्ण विश्वास हो. उन्होंने कहा कि जो प्रक्रिया चल रही है, वह ठीक दिशा में है, लेकिन समस्याएं हर व्यवस्था में होती हैं और उन्हें पहचानकर सुधार करना ज़रूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यवस्था शत-प्रतिशत सही नहीं होती, लेकिन उसमें सुधार की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं.

Advertisement

RAS-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख पर क्या बोले ?  

अपने एक वर्ष के सीमित कार्यकाल को लेकर साहू ने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली को समझने और बेहतर ढंग से काम करने के लिए समय की आवश्यकता होगी, लेकिन वे प्रयास करेंगे कि इस सीमित समय में अधिकतम योगदान दे सकें. RAS की मुख्य परीक्षा की तारीख को लेकर चल रही चर्चाओं पर साहू ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों ने डेट बदलने की मांग की है, यह बात उनके संज्ञान में है.

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभी कुछ भी पक्का नहीं कह सकते, पहले पूरे मामले को समझेंगे और फिर निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने यह भी माना कि पूर्व में परीक्षा प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ियां हुईं, लेकिन आगे की परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी.

पिछले साल अगस्त से खाली था पद 

गौरतलब है कि यह पद पिछले वर्ष अगस्त से खाली था, जब संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल समाप्त हुआ था. तब से कैलाशचंद्र मीणा कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब 10 महीने बाद आयोग को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिला है. 61 साल के साहू की जन्मतिथि 20 जून 1964 है और वे 62 वर्ष की उम्र तक इस पद पर बने रह सकते हैं. वे आयोग के 40वें अध्यक्ष हैं. अब तक आयोग में अधिकांश अध्यक्ष आईएएस या आईपीएस अफसर ही रहे हैं.

यह भी पढ़ें - मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने बताया राजस्थान के इन जिलों में चलेगा बारिश और आंधी का दौर

Advertisement