'पद तो खुद चलकर आएगा' बोलीं वसुंधरा, बीजेपी स्थापना दिवस पर पार्टी नेतृत्व को किया आगाह

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को सलाह दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वसुंधर राजे
@VasundharaBJP

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी नेतृत्व को राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सावधान किया है. वसुंधरा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. वसुंधरा राजे का बीजेपी में एक विशेष स्थान है और पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की कद्दावर राजनेता की कही बातों को राजनीतिक तौर पर काफी महत्व दिया जाता है. इसी वजह से पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी को दी गई उनकी सलाह को गंभीर माना जा रहा है.

'वफादार कार्यकर्ताओं को दें सम्मान'

वसुंधरा राजे 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने वहां अपने संबोधन में कहा, "भाजपा ने 46 साल के सफ़र में कई पड़ाव देखे हैं. कई लोग भाजपा में आए तो कई वापस चले गए. कई लोगों ने दल बदला, तो कई लोगों ने दिल. कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं,पर दिल नहीं. उनकी मानसिकता वही रहती है. इसलिए ये जरूरी है कि हम हमारी मूल विचारधारा के वफ़ादार कार्यकर्ताओं को सम्मान दें. उन्हें ही महत्वपूर्ण स्थान दें.राजनीतिक नियुक्तियाँ और दायित्व उन्हीं कार्यकर्ताओं को दें जो मूल भाजपा के हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाना चाहिए जिनमें संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के भाव हों. उन्होंने कहा,"ऐसे लोग जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है और जो पार्टी की विचारधारा के हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौक़ा मिले, अवसरवादियों को नहीं."

देखिए वसुंधरा राजे का संबोधन-:

'पद तो खुद चल कर आएगा'

राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा,"पद के लिए काम मत करो. काम करोगे तो पद चल कर आए आएगा. पद को भूल जाइए, काम कीजिए. यह पार्टी बिना किसी पद के लालच के यहां तक पहुंची है."

वसुंधरा राजे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, भैरों सिंह शेखावत ने तूफानों के बीच संगठन का जो दीप जलाया था, उसे विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत की तक़दीर बदलने वाले विकास पुरुष नरेंद्र मोदी ने और अधिक प्रकाशमान किया है, और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ इसके विकास का उजाला प्रदेश के हर जन तक पहुँचा रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: अभिषेक चौधरी या अनिल चोपड़ा, किसके सिर सजेगा राजस्थान यूथ कांग्रेस का ताज?

Topics mentioned in this article