Rajasthan: कार के अंदर श्रद्धालु..बाहर बाघ मलंग की पहरेदारी, 30 मिनट तक त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर अटकीं पर्यटकों की सांसें

Rajasthan News: सवाई माधोपुर केरणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के मध्य स्थित त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर बीती शाम राष्ट्रीय उद्यान से टाईगर RBT- 2511 मलंग त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कार के बाहर पहरेदारी करता हुआ बाघ मलंग
NDTV

Sawai Madohpur news: सवाई माधोपुर केरणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park) के मध्य स्थित त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर बीती शाम एक बार फिर टाईगर मूवमेंट नजर आने से इलाके में दहशत बढ़ गई.  इस बार राष्ट्रीय उद्यान से टाईगर RBT- 2511 मलंग त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर चहलक़दमी करते हुए दिखाई दिया. वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर घूमता रहा ओर फिर रणथंभौर के जंगल मे चला गया. जिसे देखकर त्रिनेत्र गणेश जाने वाले श्रद्धालुओं में डर का माहौल बना हुआ है. 

श्रद्धालुओं की कार के अचानक आया टाइगर मलंग

बुधवार शाम को त्रिनेत्र गणेश मार्ग की मेन रोड पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने प्रशासन को सकते में डाल दिया. दरअसल, होली के दिन त्रिनेत्र गणेश मार्ग की मुख्य सड़क पर गणेश मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों का सामना टाइगर मलंग से हो गया.शुक्र है कि भक्त अपनी कार में थे. लेकिन बाघ को मस्ती से कार की तरफ़ बढ़ता देख श्रद्धालु बुरी तरह से डर गए थे. उन्होंने धीरे से कार पीछे की. लेकिन टाइगर मलंग अपनी धुन में बेखौफ होकर करीब 25 से 30 मिनट तक वही घूमता रहा.

Advertisement

आधे घंटे बाद  श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस

इसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की निगरानी शुरू कर दी.इसके साथ ही वन विभाग ने कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी. करीब आधे घंटे बाद बाघ जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद वन विभाग ने फिर से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कर दी.इसके बाद ही वन विभाग और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली.

पैदल और टू-व्हीलर से भक्तों के आने पर है रोक

गौरतलब है कि होली होने की वजह से रणथंभौर के एक से पांच नंबर इलाके बंद थे लेकिन त्रिनेत्र गणेश पर टूरिस्ट की आवाजाही बुधवार और होली होने की वजह से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ थी. त्रिनेत्र गणेश मार्ग इलाके में अक्सर 6 से ज़्यादा टाइगर का मूवमेंट रहता है, ऐसे में कोई भी टाइगर कभी भी त्रिनेत्र गणेश मार्ग की मेन रोड पर आ सकता है, हालांकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पैदल और टू-व्हीलर से भक्तों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: राजस्थान की एक साथ तीन अदालतों को मिली बम की धमकी, बीकानेर-जोधपुर और जयपुर कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी