Weather Alert:राजस्‍थान में बढ़ने लगा टेम्परेचर, 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; बार‍िश का अलर्ट  

Rajasthan Weather Alert: राजस्‍थान में 17-18 फरवरी को पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍टिव हो रहा है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, और बार‍िश की संभावना है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में दिन में तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ने लगा है.

Rajasthan Weather Update: राजस्‍थान में तापमान बढ़ने की वजह से द‍िन में मौसम गर्म रहता है, लेक‍िन रात में ठंडा हो जाता है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.0 डिग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया. मौसम व‍िभाग के व‍िशेषज्ञों का कहना है क‍ि इतना तापमान सामान्‍य तौर पर 20 फरवरी के बाद दर्ज होता है. न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है. 

माउंट आबू में 23 डिग्री रिकॉर्ड 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, जैसलमेर, जलोर, जोधपुर, फलौदी, पाली, उदयपुर, च‍ित्‍तौड़गढ़, सलूंबर,  टोंक, भीलवाड़ा और जयपुर में द‍िन में मौसम गर्म रहा. इन ज‍िलों का अध‍िकतम तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास र‍िकॉर्ड क‍िया गया. माउंट आबू का अध‍िकतम तापमान 23 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. 

न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंचा 

राजस्‍थान के बीकानेर का न्यूनतम तापमान 14.1 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर का न्यूनतम तापमान 14.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 15.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, फलौदी का न्यूनतम तापमान 16.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. 

Advertisement

17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, 17 फरवरी को तापमान कुछ कम हो सकता है. नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. राज्य में आगामी तीन-चार दिन तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नागौर से आ रही सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो जवान गंभीर घायल